छतरपुर में न्यूनतम तापमान 7.4℃ दर्ज: आसमान साफ, 8-9 फरवरी को बादल छाने की संभावना, बारिश नहीं – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में न्यूनतम तापमान 7.4℃ दर्ज:  आसमान साफ, 8-9 फरवरी को बादल छाने की संभावना, बारिश नहीं – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात का था, जिसे शनिवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और सूरज चमक के साथ निकला। मौसम विभाग के अनुसार, बीते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आज दिन का अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिसका मुख्य कारण धूप का तेज होना है। शहर में आज की आद्रता 81% और विजिविल्टी 4000 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जो सूरज निकलने के साथ ही छंट गए। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले एक-दो दिन तक इसी तरह बादल छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्पन्न हुई है। इसके चलते दिल्ली और पंजाब बेल्ट से 8 और 9 फरवरी को भी बादल आने की संभावना है, हालांकि इस दौरान बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम में हालिया बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। आगामी दिनों में मौसम और साफ होगा, न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और ठंड में कमी आएगी।



Source link