भारत में गजब अंदाज में छाया टी20 वर्ल्ड कप फीवर, SCO vs WI मैच में फैंस की भरमार, खूब बिके टिकट

भारत में गजब अंदाज में छाया टी20 वर्ल्ड कप फीवर, SCO vs WI मैच में फैंस की भरमार, खूब बिके टिकट


T20 World Cup 2026 का खुमार भारत में पूरी तरह से छा चुका है. पहले ही दिन इसका असर देखने को मिला जब कोल कोलकाता ने एक बार फिर क्रिकेट-प्रेमी शहर के तौर पर अपनी पहचान पक्की की. बांग्लादेश के बॉयकॉट के बाद शेड्यूल चेंज हुआ और कोलकाता में फैंस की मौजूदगी की टेंशन बनी हुई थी. लेकिन अब ये दूर हो चुकी है. डर गलत साबित हुआ और स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के मैच में ही होड़ देखने को मिली.

फैंस की भरमार

टूर्नामेंट के पहले मैच में वेस्टइंडीज का सामना किया. ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के इस फेज में भारत के ईडन गार्डन्स में न खेलने के बावजूद, लगभग 19,000 दर्शक पहुंचे. मैच से पहले, कुछ बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट्स ने कम अटेंडेंस दिखाने वाली तस्वीरें सर्कुलेट कीं. हालांकि, वे तस्वीरें खेल शुरू होने से काफी पहले ली गई थीं. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, स्टैंड्स धीरे-धीरे भरते गए और भीड़ 19,000 के आंकड़े को पार कर गई.

Add Zee News as a Preferred Source


वेस्टइंडीज की जीत

मैदान पर, वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया और फैंस का पैसा वसूल रहा. शनिवार को ग्रुप C के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. उसी मैदान पर जहां उन्होंने एक दशक पहले अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था, वेस्टइंडीज पर शुरुआत में दबाव था, लेकिन शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेलकर जवाबी हमला किया. जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे, जिससे उनकी टीम का स्कोर 182 रन पर पांच विकेट हो गया.

ये भी पढे़ं.. IND vs USA मैच में दोहराया गया 2007 वाला इतिहास…अभिषेक के साथ हुआ गंभीर जैसा हादसा

भारत की जीत

दूसरी तरफ भारत और यूएसए के मुकाबले में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली. टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की लाज बचाई और शानदार हाफ सेंचुरी जमाई. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा जैसे नाम फ्लॉप साबित हुए. अब भारत अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नीदरलैंड की टीम के खिलाफ खेलेगा. 



Source link