MP के इस शहर में बन रहा नया बाईपास, भोपाल-कानपुर की घटेगी दूरी 21 किमी, ट्रैफिक कम और सफर होगा तेज

MP के इस शहर में बन रहा नया बाईपास, भोपाल-कानपुर की घटेगी दूरी 21 किमी, ट्रैफिक कम और सफर होगा तेज



Garhpahara-Berkhedi Green Field Bypass: सागर शहर में भारी वाहनों के दबाव को कम करने के लिए 287 करोड़ रुपये की लागत से गढ़पहरा–बेरखेड़ी ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण किया जा रहा है. इसका लगभग 80% काम पूरा हो चुका है और अप्रैल 2026 से इसे चालू किए जाने की उम्मीद है. 28 किलोमीटर लंबे इस बाईपास से सागर-भोपाल और सागर-कानपुर हाईवे जुड़ेगा, जिससे भोपाल और कानपुर के बीच की दूरी 21 किलोमीटर कम होगी. शहर के अंदर से गुजरने वाले मार्गों से यात्रा का समय 2 घंटे से घटकर लगभग 30 मिनट हो जाएगा.



Source link