पाकिस्तान-बांग्लादेश का नहीं थम रहा ब्रोमांस.. PAK का बॉयकॉट से यू टर्न, बांग्लादेश से आ गया पैगाम

पाकिस्तान-बांग्लादेश का नहीं थम रहा ब्रोमांस.. PAK का बॉयकॉट से यू टर्न, बांग्लादेश से आ गया पैगाम


India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महाजंग में महज हफ्तेभर का समय बचा है. इससे पहले पाकिस्तान की नाटक-नौटंकी खत्म होती नजर आ रही है. मीटिंग-मीटिंग खेलने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से कदम पीछे हटा लिए हैं. इस बीच बांग्लादेश की तरफ से भी बड़ा बयान देखने को मिल गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना लगभग कंफर्म है. अब बांग्लादेश ने भी भाईचारा दिखाते हुए पाकिस्तान के लिए एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है.

आईसीसी के साथ हुई मीटिंग

क्रिकबज की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों के बीच एक लंबी मीटिंग हुई. अब मसला प्रधानमंत्री तक पहुंच गया है जहां से मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले की ऑफीशियल पुष्टि शरीफ और PCB प्रमुख मोहसिन नकवी के बीच दिन में बाद में होने वाली एक मीटिंग के बाद होगी. 10 फरवरी के अंत तक आईसीसी या पीसीबी द्वारा इसके ऐलान की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान की डिमांड रिजेक्ट

आईसीसी के सामने PCB और BCB ने कुछ डिमांड भी की थी. जिसमें दोनों टीमों के भारत के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने की डिमांड थी. हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया गया कि आईसीसी ने इस डिमांड को रिजेक्ट कर दिया. हालांकि, PCB/BCB की कितनी मांगें मानी गईं, यह साफ नहीं है, लेकिन ICC ऐसी द्विपक्षीय या ट्राई-सीरीज़ का आश्वासन नहीं दे सकता जिसमें भारत शामिल हो.

ये भी पढे़ं..  पाकिस्तान की हवाबाजी खत्म… T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने को तैयार

बांग्लादेश से आया बड़ा बयान

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबले के बॉयकॉट से यू टर्न की खबरों के बीच बांग्लादेश की तरफ से बयान आया है. इसमें बताया गया, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) हाल की चुनौतियों से निपटने की कोशिश में अपनी सकारात्मक भूमिका के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और इसमें शामिल सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है. विशेष रूप से, BCB PCB के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, उनके बोर्ड और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों के प्रति अपना गहरा और हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता है. इस पूरी अवधि के दौरान, PCB ने अनुकरणीय खेल भावना और एकजुटता का प्रदर्शन किया है.

क्या बोले अमीनुल इस्लाम?

BCB के अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने कहा, ‘इस दौरान बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों से हम बहुत प्रभावित हैं. हमारी भाईचारा हमेशा फलता-फूलता रहे. कल पाकिस्तान की अपनी छोटी यात्रा के बाद और हमारी चर्चाओं के आगामी परिणामों को देखते हुए, मैं पाकिस्तान से पूरे क्रिकेट इको सिस्टम के लाभ के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC T20 विश्व कप मैच खेलने का अनुरोध करता हूं.’



Source link