अभी खत्म नहीं हुई पाकिस्तान की मांग, हफीज की भारत-पाक मुकाबले से पहले डिमांड

अभी खत्म नहीं हुई पाकिस्तान की मांग, हफीज की भारत-पाक मुकाबले से पहले डिमांड


Last Updated:

ind vs pak T20 World Cup : भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच का विवाद सुलझने के बाद भी कुछ मांग सामने आ रही है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने कहा है कि अगर एशिया कप जैसा दोनों टीमें मैदान पर आपस में खेलने उतरेंगी तो मैच का ना होना सही.

Zoom

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भारत और पाकिस्तान से खेल भावना दिखाने की अपील की है

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो चुका है. 15 फरवरी को दोनों टीमें आमने सामने होंगी. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भारत और पाकिस्तान के मैचों में खेल भावना दिखाने की अपील की है. बहिष्कार का ड्रामा खत्म होने के बाद हफीज ने कहा कि अगर एशिया कप 2025 में दोनों टीमों के बीच मैच उसी तरह खेला गया, तो वह इसे देखना नहीं चाहेंगे.

पिछले साल यूएई में हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान ने तीन बार एक-दूसरे के खिलाफ खेला था. तीन मैच विवादित घटनाओं और दोनों टीमों के बयानबाजी से प्रभावित हुए थे. भारत ने मैच से पहले और बाद में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, जिससे भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाई गई थी.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैच के दौरान की गई हरकतों और टिप्पणियों के लिए सजा दी गई थी. अंत भारत द्वारा पीसीबी चेयरमैन और एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने के फैसले के साथ हुआ. टेपमाड पर बात करते हुए हफीज ने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान मैचों के पक्ष में हैं और चाहते हैं कि ये मुकाबले नियमित रूप से हों. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान चाहते हैं कि दोनों टीमें सही भावना के साथ खेलें. हफीज ने कहा कि अगर 15 फरवरी को मैच एशिया कप की तरह खेला गया, तो वह इसे देखना नहीं चाहेंगे.

“जब भी भारत-पाकिस्तान मैच की बात होती है, मैं हमेशा इसके पक्ष में रहा हूं. यह ऐसा मुकाबला है जो पूरी दुनिया को प्रेरित करती है. मैं सच में उम्मीद करता हूं कि यह मैच हो. यह सिर्फ एक मैच की बात नहीं है. मैं सिर्फ इस मैच में नहीं हूं. मैं चाहता हूं कि भारत-पाकिस्तान मैच नियमित रूप से हों, और राजनीति को हमेशा इससे दूर रखा जाए.”

हफीज ने कहा, “दोनों देशों को क्रिकेट के विकास और विस्तार में अपनी पूरी भूमिका निभाने की अनुमति मिलनी चाहिए. क्रिकेट को कभी भी राजनीति के कारण रोका नहीं जाना चाहिए. दूसरी बात, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जो भी स्थिति बने, हमें हमेशा खेल की ईमानदारी और भावना को सबसे ऊपर रखना चाहिए. जब भी यह मैच खेला जाए. अगर 15 तारीख को होता है तो पूरी खेल भावना के साथ खेला जाए. हम एशिया कप जैसे मैच नहीं चाहते. अगर मैच उसी तरह खेला जाएगा, तो साफ कहूं, मैं इसे देखना ही नहीं चाहूंगा,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

अभी खत्म नहीं हुई पाकिस्तान की मांग, हफीज की भारत-पाक मुकाबले से पहले डिमांड



Source link