शिव नवरात्रि के आठवें दिन उमा महेश स्वरूप में दर्शन देंगे महाकाल, माता पार्वती भी दिखेंगी साथ, दर्शन मात्र से कष्ट होंगे दूर 

शिव नवरात्रि के आठवें दिन उमा महेश स्वरूप में दर्शन देंगे महाकाल, माता पार्वती भी दिखेंगी साथ, दर्शन मात्र से कष्ट होंगे दूर 


Last Updated:

Ujjain Mahakal Mahashivratri: शिव नवरात्रि उज्जैन में हर्ष उलास के साथ मनाई जा रही है. आठवें दिन बाबा महाकाल उमा-महेश स्वरूप धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे. कोटितीर्थ कुंडे के पास स्थापित श्री कोटेश्ववर महादेव के पूजन के पश्चात बाबा श्री महाकाल को रंगीन वस्त्र धारण करवाए जाएंगे.

Ujjain News: सनातन संस्कृति में नवरात्रि को आध्यात्म, आराधना और आत्मशक्ति के जागरण का महापर्व माना जाता है, लेकिन धार्मिक आस्था की अद्भुत भूमि उज्जैन की परंपराएं पूरे देश से अलग पहचान रखती हैं. जहां सामान्य रूप से भारत में नवरात्रि वर्ष में चार बार मनाई जाती है. वहीं महाकाल की नगरी उज्जैन में इसे पांच बार मनाने की अनूठी और प्राचीन परंपरा है. इसी विशेष मान्यता के कारण यहां स्थित विश्व विख्यात महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में सामान्य शिवरात्रि नहीं, बल्कि भव्य और दिव्य शिव नवरात्रि का आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के लिए अलौकिक अनुभव होता है.

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि यहां हर उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसी कड़ी मे अभी यहा शिव नवरात्रि मनाई जा रही है. जिसमें रोजाना भगवान महाकाल अलग-अलग स्वरूप मे भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. यही वजह है कि इन दिनों उज्जैन में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है. मान्यता है कि शिव नवरात्रि में किए गए दर्शन और पूजन का फल महाशिवरात्रि के बराबर मिलता है. उन्होंने बताया इसी क्रम में शिव नवरात्रि के आठवे दिन भगवान का उमामहेश स्वरूप में श्रृंगार होगा.

दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट होते हैं दूर 
रोजाना की तरह शिव नवरात्रि में भी भगवान शिव का श्रृंगार महाकाल मंदिर के पुजारी पुरोहितों द्वारा किया जाता है, जिसमें भगवान महाकाल को आठवें दिन उमामहेश के रूप में श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें भगवान महाकाल के साथ मां पार्वती भी दिखाई देंगी. माना जाता है कि एक साथ शिव और पार्वती के दर्शन करने से मन की इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जो इच्छा लेकर श्रद्धालु भगवान महाकाल के दरबार आता है. वह खाली हाथ नहीं जाता है. महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान महाकाल अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं.

आज संध्या मे छबीना रूप धारण करेंगे महाकाल
सायं पूजन के पश्चात बाबा महाकाल ने छबीना स्वरूप धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे. जिसमें प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर के नैवैद्य कक्ष में भगवान श्री चंद्र मौलेश्वर का पूजन होगा तथा कोटितीर्थ कुंड के पास स्थापित श्री कोटेश्वर महादेव के पूजन के पश्चात बाबा श्री महाकाल को नवीन पीले रंग के वस्त्र धारण करवाए जाएंगे. भगवान श्री महाकालेश्वर के श्री छबीना रूप का श्रृंगार कर बाबा को मुकुट, मुण्ड माला एवं फलों की माला धारण की जाएगी.

शिवनवरात्रि में दर्शन का विशेष महत्त्व
बहुत सारे लोग शिवरात्रि पर व्रत रखते हैं या शिव का विशेष पूजन आदि करते हैं. वो अगर शिवनवरात्रि में आकर भगवान महाकाल का दर्शन पूजन कर लें तो उस भक्त को शिवरात्रि के महत्व के बराबर बाबा के दर्शन का आशीर्वाद मिलता है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

शिव नवरात्रि के 8वें दिन महाकाल के दर्शन होंगे खास, भक्तों की मन्नत होगी पूरी



Source link