Last Updated:
Burhanpur News: मेला पिछले 40 साल से लग रहा है. महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन होता है. इस बार केदारनाथ धाम का भव्य दरबार झांकी के रूप में बनाया गया है. यहां पर लोग बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महाशिवरात्रि को लेकर 10 दिवसीय मेले का आयोजन होता है. इस बार मेले में केदारनाथ धाम आकर्षण का केंद्र रहेगा. जो लोग केदारनाथ नहीं जा पाते हैं, वे इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में ही इस मेले में शामिल होकर बाबा केदार के दर्शन कर सकते हैं. यहां पर भगवान शिव के सभी रूपों के दर्शन रूपी पहाड़ियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. बुरहानपुर के स्थानीय कलाकार ही इसे भव्य रूप दे रहे हैं. इसमें उन्होंने लोकल लेवल पर मिलने वाला पावरलूम का कपड़ा, बांस, बल्ली और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया है. एक महीने पहले इसकी तैयारी शुरू हो गई थी. ब्रह्माकुमारी आश्रम की ममता दीदी ने लोकल 18 से कहा कि वह यह मेला 40 वर्षों से लगा रहे हैं. यहां पर पानीपत के कलाकार भी अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करेंगे.
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पिछले 40 वर्षों से इस मेले का आयोजन होते आ रहा है. इस बार भगवान केदारनाथ का भव्य दरबार झांकी के रूप में बनाया गया है. यहां पर लोग भगवान शिव के सभी रूपों के दर्शन करेंगे और जो इस तरह से केदारनाथ में बर्फीले पहाड़ देखने के लिए मिलते हैं, यहां पर भी उस तरह से पहाड़ों में स्थित झांकी बनाई गई है. इस मेले की शुरुआत 11 फरवरी को होगी. मेला 10 दिनों तक चलेगा. इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता का संदेश देना है. इसके लिए यह मेला लगाया जाता है.
इस मेले में पानीपत के कलाकार नृत्य के माध्यम से शिव तांडव और कई प्रकार की प्रस्तुतियां देंगे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी. पानीपत से करीब 10 लोगों की टीम अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करने के लिए आएगी, जो रोजाना अलग-अलग रूप में अपनी कलाकारी दिखाएंगे.
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मेला
मेले का समय शाम 5 बजे से रात के 10 बजे तक है. आप परिवार के साथ आ सकते हैं. महाशिवरात्रि के अवसर पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है. जो 10 दिन तक लगेगा. स्थानीय कलाकारों ने पावरलूम का कपड़ा, बांस और बल्लियों का इस्तेमाल कर इस भव्य झांकी को बनाया है, जो लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.