T20 WC इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी, सिफर्ट और फिन एलन ने बनाया महारिकॉर्ड

T20 WC इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी, सिफर्ट और फिन एलन ने बनाया महारिकॉर्ड


Last Updated:

Tim Seifert Finn Allen made biggest partnership: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 11वें मैच में यूएई के खिलाफ न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम सिफर्ट ने मिलकर इतिहास रच दिया. दोनों ने टी20 विश्व कप इतिहास की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस दौरान दोनों ही बल्लेबाज नाबाद रहे.

Zoom

फिन एलन और टिम सिफर्ट के नाम सबसे बड़ी पार्टनशिप का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम ने बैक टू बैक जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में धूम मचा दी. न्यूजीलैंड का दूसरा मैच यूएई के साथ था. मुकाबले में 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज फिन एलन और टिम सिफर्ट ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के इन दोनों ओपनर ने टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना दिया.

यूएई के खिलाफ मैच में कीवी ने बिना कोई रन बनाए 175 रन बनाकर बनाकर मैच को 15.2 ओवर में खत्म किया. इस तरह फिन एलन और टिम सिफर्ट ने टी20 विश्व इतिहास का किसी भी किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का महारिकॉर्ड बनाया. कीवी टीम के लिए सिफर्ट 89 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि फिन एलन ने नाबाद 84 रन बनाए.

कैसी रही फिन एलन और टिम सिफर्ट की पारी

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सिफर्ट ने 42 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये. एलन ने 50 गेंद की नाबाद पारी में पांच छक्के और इतने ही चौके लगाये, इसके साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे किए. इस जोड़ी ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाते हुए यूएई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों की 175 रन की साझेदारी टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है.

यूएई के लिए शराफू और वसीम ने लगाई फिफ्टी

कप्तान मोहम्मद वसीम (नाबाद 66) और अलीशाह शराफू (55) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने छह विकेट पर 173 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज वसीम में 45 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे जबकि शराफू ने 47 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़े. मयंक कुमार ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाकर टीम को इस प्रारूप के विश्व कप में अपने सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने आखिर ओवर में दो विकेट लिए जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक सफलता मिली.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

T20 WC इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी, सिफर्ट और फिन एलन ने बनाया महारिकॉर्ड



Source link