गंभीर के घर खाना खाकर बीमार पड़े अभिषेक शर्मा? टीम की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

गंभीर के घर खाना खाकर बीमार पड़े अभिषेक शर्मा? टीम की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल


Last Updated:

Abhishek Sharma stomach infection Team India Dinner: यूएसए के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम जब अपना अगला मुकाबला खेलने दिल्ली पहुंची तो 12 फरवरी के मैच से पहले आठ फरवरी की रात गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी रखी गई, जिसमें सारे खिलाड़ी पहुंचे. कहा जा रहा है कि अभिषेक शर्मा की तबीयत इसी रात ज्यादा बिगड़ी.

Zoom

डिनर पार्टी के बाद ज्यादा बिगड़ी अभिषेक शर्मा की तबीयत

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके चलते वह नामीबिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का अगला मैच नहीं खेल पाएंगे. भारत का यह विस्फोटक बल्लेबाज पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती है. माना जा रहा है कि रविवार की रात हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर हुई डिनर पार्टी के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. इस बीच एक इनपुट ये भी आ रहा है कि वह पार्टी की रात बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे.

सोशल मीडिया पर फैंस आरोप लगा रहे हैं कि वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के बीच में खिलाड़ियों को इस तरह के इवेंट में भेजना कितना सही है? ‘टीम बॉन्डिंग’ का नियम होने का मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से समझौता किया जाए. कुछ ये भी कह रहे हैं कि जब अभिषेक शर्मा पहले से ही बीमार थे, तब उन्हें गौतम गंभीर के टीम डिनर में शामिल होने की अनुमति क्यों दी गई?

अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं, लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है.



Source link