ENG vs WI T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 2 बार की चैंपियन इंग्लैंड के लिए अच्छी नहीं रही है. नेपाल से बड़े उलटफेर से इंग्लैंड की टीम जैसे-तैसे बची तो दूसरे मैच में विंडीज से हार का सामना करना पड़ा है. विंडीज के एक तूफानी बल्लेबाज ने ही इंग्लैंड का बंटाधार कर दिया है. इस बल्लेबाज के सामने इंग्लैंड के धुरंधर गेंदबाज घुटने टेकते नजर आए. इसके बाद बॉलिंग में भी विंडीज हावी रही और मुकाबले को 31 रन से अपने नाम कर लिया है.
इंग्लैंड ने जीता था टॉस
इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक हुई क्योंकि विंडीज ने 8 के स्कोर पर ही अपने ओपनर्स को खो दिया था. इसके बाद तीसरा झटका टीम को 55 के स्कोर पर लगा. हेटमायर ने 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 23 जबकि रोस्टन चेज ने 32 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके जमाए. लेकिन विंडीज की टीम का असली सिनेमा इसके बाद स्टार्ट हुआ.
अपडेट जारी है..