Last Updated:
Upcoming Hybrid Cars in India 2026: भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच हाइब्रिड कारें तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. 2026 में Renault Duster, Honda Elevate और Maruti Fronx जैसे बड़े ब्रांड अपने नए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने वाले हैं, जो शानदार माइलेज और कम खर्च का वादा करते हैं. कुछ मॉडल तो 35 kmpl तक की एफिशियेंसी दे सकते हैं. अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो ये लिस्ट मिस नहीं करनी चाहिए.
इंडियन मार्केट में जल्द एंट्री मारेंगी ये हाइब्रिड SUV.
Upcoming Hybrid Cars in India 2026: इंडियन ऑटो मार्केट में हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, प्रदूषण को लेकर सख्त होते नियम और सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने वाली नीतियां कंपनियों को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की ओर ले जा रही हैं. 2026 में कई प्रमुख कंपनियां हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने वाली हैं, जो शहर में इलेक्ट्रिक मोड से कम खर्च और लंबी ड्राइव पर पेट्रोल की सुविधा दोनों ऑफर करेंगी.
इनमें Renault Duster Hybrid, Nissan Tekton Hybrid, Honda Elevate Hybrid और Maruti Suzuki Fronx Hybrid शामिल हैं. ये मॉडल मिड-साइज SUV, कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर और बजट सेगमेंट को कवर करेंगे, जिससे कस्टमर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. ये हाइब्रिड कारें न सिर्फ माइलेज बढ़ाएंगी बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाएंगी. आइए जानते हैं कि इन्हें किन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है.
Renault Duster Hybrid
डस्टर हाइब्रिड सबसे चर्चित अपकमिंग मॉडल्स में से एक है. न्यू जनरेशन Duster पहले ही 2026 में पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हो चुकी है और इसकी कीमत ₹10.49 लाख से शुरू होती है. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 वेरिएंट दिवाली 2026 के आसपास आएगा. ये 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.4 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल करता है, जो कुल मिलाकर लगभग 160 hp पावर और 172 Nm टॉर्क देगा.
कंपनी का दावा है कि शहर में 80% तक EV-ओनली ड्राइविंग संभव है. अनुमानित माइलेज 23-25 kmpl के आसपास रह सकता है. ये Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी हाइब्रिड SUVs को टक्कर देगी. प्री-बुकिंग्स में हाइब्रिड वेरिएंट की मांग बहुत ज्यादा रही, जिससे 2026 की सारी क्षमता पहले ही बुक हो चुकी है. उम्मीद है कि इसकी डिमांड लॉन्च के समय और ज्यादा बढ़ेगी.
Nissan Tekton Hybrid
निसान की नई मिड-साइज SUV भी डस्टर के समान CMF-B या RGMP प्लेटफॉर्म पर बनेगी. इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी Duster के समान 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगा. लॉन्च लेट 2026 में होने की उम्मीद है. Tekton बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और अच्छे परफॉर्मेंस के साथ आएगी. शुरुआती कीमत ₹11-22 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रह सकती है. ये Duster के साथ मिलकर सेगमेंट में मजबूत मुकाबला करेगी और Nissan की भारत में वापसी को मजबूती देगी.
Honda Elevate Hybrid
ये पहले से ही पॉपुलर मिड-साइज SUV है, अब हाइब्रिड वर्जन के साथ और आकर्षक होने वाली है. साल 2026 की दूसरी छमाही, खासकर फेस्टिव सीजन में, इसके लॉन्च की संभावना है. ये City e:HEV का 1.5-लीटर Atkinson साइकिल हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल करेगी, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं. कुल पावर लगभग 125 hp रहने की उम्मीद है और माइलेज 26-28 kmpl तक जा सकता है. Honda की रिफाइंड इंजीनियरिंग के कारण ये कम्फर्ट, साइलेंस और रिलायबिलिटी में आगे रहेगी. इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है.
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
Maruti Suzuki अपनी इन-हाउस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को Fronx पर लाएगी, जिसका लॉन्च अर्ली 2027 में संभावित है. ये सीरीज हाइब्रिड सिस्टम होगी, जिसमें पेट्रोल इंजन मुख्य रूप से जेनरेटर का काम करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 kmpl तक का शानदार माइलेज मिल सकता है. ADAS लेवल-2 फीचर्स और संभवतः AWD ऑप्शन के साथ ये बजट हाइब्रिड सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकती है. Fronx पहले से ही युवाओं के बीच पॉपुलर है, हाइब्रिड वर्जन इसकी लोकप्रियता और बढ़ाएगा.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें