उमरिया जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे में छह ग्रामीण घायल हो गए। यह घटना जिला मुख्यालय से ताला मार्ग पर बड़ेरी गांव के पास हुई, जहां एक आर्टिका कार और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बरतराई से मझौली जा रहे थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार ग्रामीण बरतराई से मझौली (बांका) गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही आर्टिका कार (एमपी54जेडबी7435) और ऑटो (एमपी54आर0369) के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस भिड़ंत के कारण ऑटो में बैठे यात्रियों को गंभीर चोट आईं। यह हुए घायल घायलों की पहचान सोबरन सिंह, शोभा सिंह, लीला बाई, रमा बाई, प्रेम बाई और संता बाई के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है। स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link