T20 World Cup 2026: IND vs NAM: ना कोई चोट… ना खराब प्रदर्शन… फिर भी प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये खिलाड़ी, वजह ही कुछ ऐसी है

T20 World Cup 2026: IND vs NAM: ना कोई चोट… ना खराब प्रदर्शन… फिर भी प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये खिलाड़ी, वजह ही कुछ ऐसी है


India Playing 11: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया चोटों से परेशान है. वॉशिंगटन सुंदर भले ही फिट हो चुके हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच से ठीक पहले 3 खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. इनमें पहला नाम अभिषेक शर्मा का है, जिन्हें पेट संबंधी समस्या के चलते अस्पताल जाना पड़ा था, हालांकि उन्हें छुट्टी मिल चुकी है. दूसरा नाम ईशान किशन का है, जिन्हें प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद ने चोटिल कर दिया. तीसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है, जो वायरल फीवर के चलते पहला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन नामीबिया के खिलाफ एक ऐसा खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर हो सकता है, जिसने पहले मुकाबले में कमाल की बॉलिंग की थी. उसे ना तो कोई चोट है और ना ही कोई दूसरी समस्या, फिर भी कप्तान सूर्यकुमार यादव को उसे बाहर बैठाना पड़ सकता है.

अब सवाल ये है कि आखिर ये खिलाड़ी कौन है और क्यों प्लेइंग 11 से बाहर रखा जाएगा? जिस खिलाड़ी की यहां बात हो रही है, वो दाएं हाथ के पेसर मोहम्मद सिराज हैं, जिन्हें चोटिल चोटिल हुए हर्षित राणा की जगह अचानक टीम इंडिया में जगह मिली है. पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलते ही उन्होंने धमाल मचा दिया था. अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर उन्होंने 3 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया था, लेकिन अफसोस इस खिलाड़ी को शायद नामीबिया के खिलाफ मौका ना मिले. इसकी वजह हैं जसप्रीत बुमराह.

सिराज को बैठना पड़ेगा

Add Zee News as a Preferred Source


जी हां, टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह अगर ठीक रहते हैं, तो वो दूसरा मैच खेलेंगे. उनकी जैसे ही प्लेइंग 11 में एंट्री होगी, तो फिर सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि टीम इंडिया 2 ही मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी. पहला नाम अर्शदीप सिंह का है, जो लगातार इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. दूसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है, जो अगर फिट हैं, तो खेलेंगे ही खेलेंगे. तीसरे पेसर के तौर पर हार्दिक पंड्या मौजूद रहते हैं, जो बॉल और बैट दोनों से कमाल का योगदान देते हैं.

सिराज को किस स्थिति में मौका मिल सकता है?

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तभी खेल सकते हैं, जब बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा ना हों या फिर अर्शदीप सिंह किसी ना किसी वजह से मैच से बाहर रहें. जसप्रीत बुमराह अमेरिका के खिलाफ इसलिए पहला मैच नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें वायरल फीवर था. इसे लेकर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि,’जसप्रीत बुमराह बीमारी की वजह से अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. मेडिकल टीम उन पर करीबी नजर रख रही है.’

अब दूसरे मुकाबले में अगर बुमराह टीम में लौटते हैं, तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि बुमराह की मौजूदगी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को और धारदार बना देगी, खासकर डेथ ओवर्स में.

IND vs NAM मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर.

ये भी पढ़ें: IND vs NAM: कप्तान सूर्या कुछ बड़ा करने वाले हैं… 30 रन बनाते ही तोड़ देंगे युवराज सिंह का ये धांसू रिकॉर्ड

 



Source link