MP News Today: उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर लाखों भक्त हुए जमा

MP News Today: उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर लाखों भक्त हुए जमा


Last Updated:

MP Top Headlines: मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.

Zoom

मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.

MP Chhattisgarh Top News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. सुबह 4 बजे से भक्तों की लंबी कतारें लगीं. महाकालेश्वर मंदिर को सिंगापुर, इंडोनेशिया, हांगकांग और स्विट्जरलैंड के प्राकृतिक फूलों से सजाया गया है, जिसमें दक्षिण भारत के नटराज मंदिर की थीम पर भव्य सजावट की गई है. आज बाबा महाकाल भक्तों को निराकार स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं और प्राकृतिक फूलों से सजा मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाब, लाखों भक्त हुए जमा
खंडवा के ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा है. लाखों भक्त ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां मंदिर का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया और भगवान भोले बाबा की बारात निकाली गई. साल में केवल एक बार महाशिवरात्रि पर 24 घंटे खुले रहने वाले इस ज्योतिर्लिंग में सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ संत महात्माओं ने शोभायात्रा निकाली. आज 2 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है और श्रद्धालु केवल शिवलिंग के पास रखे जलपात्र में जल चढ़ा पाएंगे.

रुद्राक्ष महोत्सव में आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
सीहोर के कुबरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने आए 65 वर्षीय शंकर दास (निवासी नागदा) को सीहोर रेलवे स्टेशन पर अचानक हार्ट अटैक आ गया. वहां तैनात पटवारी ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link