बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह थी पिच, फिर भी किशन ने लगाई क्लास, अक्षर पटेल ने तारीफ में पढ़े कसीदे

बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह थी पिच, फिर भी किशन ने लगाई क्लास, अक्षर पटेल ने तारीफ में पढ़े कसीदे


भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड 8वीं बार टी20 विश्व कप में रौंदकर अपना दबदबा बरकरार रखा. भारत की जीत के हीरो रहे ईशान किशन उन्होंने 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम इंडिया के लिए मैच पूरी तरह से एकतरफा बना कर रख दिया. किशन ने इस पारी के दौरान 10 और 3 छक्के लगाए इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 192.90 का रहा. टीम इंडिया को मैच जीताने की क्रेडिट अक्षर पटेल ने स्टार ऑलराउंडर ईशान किशन को दी है. पटेल का मानना है कि किशन द्वारा खेली गई ये पारी उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है. भारत इस जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है. अक्षर पटेल जिन्हें टीम इंडिया में ‘बापू’ के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने किशन की तारीफ में काफी कुछ कहा है.

कैसे प्रेशर हो जाता है डबल
अक्षर पटेल ने बताया कि कैसे भारत और पाकिस्तान के मैच में और मैचों की तुलना में ज्यादा दबाव रहता है.ऐसे में इस मैच में बेहतर परफॉर्म करने का बड़ा प्रेशर रहता है. इसके अलावा पटेल ने ये भी कहा बाहर और सोशल मीडिया पर हो रही बातों को लेकर खिलाड़ियों को खास फर्क नहीं पड़ना चाहिए. अपने काम पर ध्यान दें और अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास करें. रविवार को कोलंबो में हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाक को 61 रनों से रौंदकर रिकॉर्ड अपने नाम बरकरार रखा.

‘बिल्कुल दबाव होता’
मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा,’ हां, बिल्कुल दबाव होता है, आपके आसपास के सभी लोग, आपका परिवार और यहां तक की आपके दोस्त भी सभी बस इस बारे में बात कर रहे होते हैं, तो प्रेशर खुद बा खुद आ जाता है. यही वजह है कि हम किसी एक मैच की तुलना में इस मैच में ज्यादा प्रेशर में होते हैं और बावजूद इसके बेहतर प्रदर्शन करना और मैच जीतने कहीं ना कहीं अपने आप में बड़ी जीत है.

Add Zee News as a Preferred Source


भारतीय उप कप्तान ने जमकर की किशन की तारीफ

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने ईशान किशन की तारीफ में कहा, जिस तरीके की उसने बल्लेबाजी कल की है उसके बाद एक चीज साफ हो गई कि यह उसके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी. क्योंकि इस परिस्थिति में बल्लेबाजी करना बिल्कुल ही आसान नहीं था. गेंद स्पिन हो रही थी और सीधे बल्ले पर भी नहीं जा रही थी उसके बावजूद उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की है वह सच में काबिले तारीफ है. बेशक ये उनके करियर की सबसे बेस्ट पारियों में से एक है. घरेलू क्रिकेट में जिस तरीके की फॉर्म में था उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उसे जारी रखा. अब वह विश्व कप में जो कर रहा वो बिल्कुल बहुमूल्य है.’
ये भी पढ़ें: ‘बेवजह की हाईप… ‘ भारत की ‘सी टीम’ भी पाकिस्तान को देगी हरा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जमकर लगाई क्लास



Source link