ये जाहिल…पाक के कोहली की हवा निकल गई… हार पर क्या बोले पाकिस्तानी क्रिकेटर

ये जाहिल…पाक के कोहली की हवा निकल गई… हार पर क्या बोले पाकिस्तानी क्रिकेटर


टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा, किसी ने टीम को जाहिलों की फौज बता दिया तो किसी ने यहां तक कह दिया कि बाबर, शाहीन, शादाब सबको बाहर करो. पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद तो सबसे ज्यादा गुस्से में नजर आए. उन्होंने तो कहा कि आप पाकिस्तान के कोहली की दम पर फूलते हैं, कहां विराट कोहली वर्ल्ड क्लास प्लेयर, और कहां ये पाकिस्तानी कोहली, जिसकी हवा ही निकल जाती है. कोई पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर भड़का तो किसी ने कह दिया कि रिश्तेदारों को खिलाएंगे तो यही हश्र होगा.

कोलंबो में रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले में, पाकिस्तान टीम में जरा भी करंट नजर नहीं आया. मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हार मिली जो किसी भी टी-20 वर्ल्डकप मुकाबले में भारत के सामने पाक की सबसे बड़ी हार है. इस हार के बाद पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों ने खूब भड़ास निकाली. रमीज राजा ने तो यहां तक कह दिया कि ये एक संकट है, खासतौर से बल्लेबाजी के लिहाज से. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक जैसी गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर रहा है, फिर भी पाक के बल्लेबाज ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं, कहीं कोई सुधार नहीं है.

मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा कि पाकिस्तान के ऐसे कोहली का हम क्या करेंगे, एक भारत का विराट कोहली है जो हारे हुए मैच को जिता देता है, हमारी पोजीशन तो फिर भी बहुत अच्छा था. उसके पास ओपोरर्चुनिटी थी मैच जितवाने की, मगर मुझे तो याद नहीं है कि पिछले तीन से चार साल में उन्होंने कोई मैच जितवा दिया हो.

वही पुराने चेहरे और वही नतीजे, पता ही नहीं आप किन्हें खिला रहे हैं, क्या तीन चार लोगों के अलावा किसी को क्रिकेट के बारे में पता नहीं, आप कोच बदलते हैं, क्योंकि आपके अपने मतलब हैं. लाहौर कलंदर वाले कितने लड़के खेल रहे हैं, आप शादाब के बारे में पहले ही कह देते हैं कि वह क्रिकेट खेलेगा, भाई ऐसी कौन सी परफॉर्मेंस हैं, जो आप टीम में ले आए. आपके पास फखर हैं, सलमान मिर्जा हैं, मगर आप उन्हें बैठाए हुए हैं, आप बाबर आजम को कितने चांस दे रहे हैं, मुझे बुरा लग रहा है कि उन्हें कितने मौके दिए जा रहे हैं, शाहीन हैं, इन सबके लिए कोई प्रोग्राम बनाएं, ऐसी परफॉर्मेंस देंगे तो हम क्या करेंगे, हम नए खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते, जिनके पास तजुर्बा है वही जिममेदार हैं, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

– अहमद शहजाद, पूर्व सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान

पिच बैटिंग के लिए नहीं थी, 180 रन वाली तो कतई नहीं, यहां 140 रन बनाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता था, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम ने ऐसी ही पिचों पर अभ्यास कर लिया था तो उनके सामने इस तरह की परेशानी नहीं आने चाहिए थी, सबसे बड़ी बात ये है कि जब हम टॉस जीत गए तो पहले गेंदबाजी का फैसला क्यों लिया.
शोएब मकसूद, पाक के पूर्व क्रिकेटर

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link