Explained: ट्रॉफी ने ठुकराया… ऑस्ट्रेलिया को लगा 140 करोड़ लोगों का ‘श्राप’, लगातार चौथे ICC टूर्नामेंट में कटी नाक

Explained: ट्रॉफी ने ठुकराया… ऑस्ट्रेलिया को लगा 140 करोड़ लोगों का ‘श्राप’, लगातार चौथे ICC टूर्नामेंट में कटी नाक


Australia out of T20 World Cup 2026: क्रिकेट की दुनिया में मंगलवार (17 फरवरी) को कुछ ऐसा हुआ जिसकी राह बहुत सारे भारतीय क्रिकेट फैंस देख रहे थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से 2021 की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गई है. बिना मैदान पर उतरे ही कंगारुओं ने घर वापस जाने का टिकट कटवा लिया. ग्रुप बी में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होते ही ऑस्ट्रेलिया का दिल टूट गया.  हालांकि, ऐसा नहीं है कि यह आज ही हुआ है. इसकी पटकथा श्रीलंक ने एक दिन पहले 16 फरवरी को ही लिख दी थी. उसने ऑस्ट्रेलिया को अहम मुकाबले में हराया था. उसके बाद कंगारू टीम किस्मत पर निर्भर हो गई थी और आज उसने भी साथ छोड़ दिया.

2 बार पीली जर्सी वालों ने तोड़ा था दिल

अब ऑस्ट्रेलिया की हार ने भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस को खुशी कैसे दे दी? इस सवाल का जवाब उन्हें पता होगा जो 2003 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार का दर्द झेल चुके हैं. दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने दुख दिया था. एक समय था जब पीली जर्सी का खौफ दिखता था. यह 2010 से 2020 के बीच थोड़ा कम हुआ, लेकिन 2023 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे कई सालों तक नहीं भूला जा सकता. उसने 19 नवंबर 2023 को एक लाख लोगों से खचाखच भरे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सदमे में डाल दिया. सिर्फ स्टेडियम ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैले भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस की आंखों से आंसू निकले थे. सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हराया था.

Add Zee News as a Preferred Source


मार्श के जश्न पर भारतीय फैंस का ‘श्राप’

कंगारू टीम ने उस जीत के बाद ऐसा जश्न मनाया था जिस कारण उसी थू-थू हुई थी. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखा था. अब ऐसा लगता है कि उसी ‘श्राप’ या कहें कि खेल के न्याय ने ऑस्ट्रेलिया को घेर लिया है. उसके बाद कंगारू टीम एक भी मेंस सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं जीत पाई है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से शुरू हुआ यह गिरावट का सिलसिला अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया लगातार चौथे आईसीसी इवेंट में ट्रॉफी से दूर हो गया है या यूं कहें कि ट्रॉफी ने ही उसे ठुकरा दिया.

 

fallback

 

टी20 वर्ल्ड कप 2024- सेमीफाइनल में आउट

ऑस्ट्रेलिया के पतन की शुरुआत वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हुई. यहां कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने में संघर्ष करती हुई नजर आई थी. अफगानिस्तान से मिली हार ने उसे हिला दिया और फिर भारत ने सेमीफाइनल में परास्त करके उसके जख्मों पर कील ठोक दी. रोहित शर्मा ने अपना आक्रामक रूप दिखाया और कंगारू टीम को बुरी तरह धो डाला. 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर… डबल हार के बाद बारिश ने जख्मों पर ठोकी कील, सुपर-8 में जिम्बाब्वे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025- सेमीफाइनल में आउट

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी पीली जर्सी वाले भारतीय टीम के हत्थे चढ़ गए. इस बार फिर से सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की टीम ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया. कंगारू टीम लगातार दूसरे आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में हार गई. भारत ने 2023 फाइनल में मिली हार का बदला दूसरी बार ले लिया.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025: फाइनल में परास्त

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को सबसे मजबूत माना जाता था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल 2025 में कंगारू टीम लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी. उसने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था. इस बार लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम का शिकार कर लिया. आईसीसी इवेंट में ऑस्ट्रेलिया की हार की हैट्रिक हो गई.

ये भी पढ़ें: रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर भी टूटा कनाडा के युवराज का दिल, ताजा हुआ क्रिस गेल का 19 साल पुराना जख्म; क्या है मामला?

टी20 वर्ल्ड कप 2026: नाकामी पर मुहर

अब ताजा जख्म ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला है. चोटों से जूझ रही कंगारू टीम ग्रुप बी में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार गई. इसके बाद जिम्बाब्वे का मैच आयरलैंड से बारिश के कारण रद्द हो गया और कंगारू टीम के सपने टूट गए.



Source link