गाय के बच्चे को पहनाई इस्लामिक टोपी: वीडियो डालकर लिखा – सेहरी के बाद मस्ती; नाराज गोसेवकों की शिकायत पर दो नाबालिगों पर FIR – Guna News

गाय के बच्चे को पहनाई इस्लामिक टोपी:  वीडियो डालकर लिखा – सेहरी के बाद मस्ती; नाराज गोसेवकों की शिकायत पर दो नाबालिगों पर FIR – Guna News




गुना शहर के कैंट इलाके में एक गाय के बछड़े को इस्लामिक टोपी पहनने का मामला सामने आया है। दो लड़कों ने टोपी पहनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। नाराज गोसेवकों ने उनके खिलाफ कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों लड़के नाबालिग हैं। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में दो लड़के एक गाय के बछड़े को इस्लामिक टोपी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो डालते हुए लिखा गया – सेहरी के बाद मस्ती। जैसे ही ये वीडियो गो-सेवकों ने देखा, वो कैंट थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले की शिकायत की। कैंट पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299(धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के तहत दोनों लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों लड़के नाबालिग हैं। शिकायतकर्ता मोनू पुत्र नन्नूलाल ओझा निवासी सकतपुर ने शिकायत में बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे की बात है। वह अपने घर पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी एक ग्रुप में वीडियो आई। दो लड़के हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदू धर्म की आस्था से संबंधित हमारी गौमाता को मुस्लिम टोपी पहनाकर वीडियो के ऊपर सेहरी के बाद मस्ती कमेंट लिखा है। इससे हमारी आस्था को ठेस पहुंची है। कार्रवाई की जाए। बच्चों की मां ने थाने पहुंचकर माफी मांगी
इस मामले की जानकारी लगते ही एक लड़के की मां कैंट थाने पहुंच गई। उसने गोसेवकों से कहा कि बच्चों से गलती हो गई है। वह माफी मांगने भी तैयार हैं। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। उनका साल बर्बाद हो जाएगा। इसलिए FIR मत कराओ। हालांकि, गोसेवकों ने उनकी यह बात नहीं मानी और दोनों लड़कों पर FIR दर्ज कराई।



Source link