नताशा को पूरी तरह भूले हार्दिक? 25 साल की माहिका के लिए पांड्या ने पार की रोमांस की हदें, बर्थडे पर शेयर किया ‘प्रिंसेस’ वाला वीडियो

नताशा को पूरी तरह भूले हार्दिक? 25 साल की माहिका के लिए पांड्या ने पार की रोमांस की हदें, बर्थडे पर शेयर किया ‘प्रिंसेस’ वाला वीडियो


Hardik pandya celebrate girlfriend mahieka sharma: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हार्दिक पांड्या ने 19 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. 25वें जन्मदिन पर हार्दिक ने एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो माहिका शर्मा के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में पांड्या ने लिखा है कि थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए. इसके साथ ही उन्होंने सबके सामने आई लव यू भी कहा. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट बॉक्स में बधाइयों की बारिश कर दी है.

क्या है वीडियो में?

हार्दिक ने माहिका शर्मा के बर्थडे पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें माहिका और हार्दिक साथ में हंसते हैं, फिर गले लगते हैं. इसके बाद हाथ पकड़ते हैं और साथ में बैठे नजर आते हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में फायरवर्क हो रहा है. इस वीडियो के आखिर में लैंटर्न फिर फ्लोट करते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरान हैं कि क्या हार्दिक अब नताशा स्टेनकोविक को पूरी तरह भूल गए. 

इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस. थैंक्यू 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए, आप काफी शानदार इंसान हो. आई लव यू.’ हार्दिक के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम इस साल के सबसे बेस्ट गिफ्ट हो.’ 

फैंस बोले- हैप्पी बर्थडे भाभीजी

हार्दिक और माहिका के इस वीडियो पर फैंस ने भी प्यार लुटाया है और इस जोड़ी की सलामती की दुआ मांगी. एक यूजर ने लिखा, ये जोड़ी सलामत रहे. एक दूसरे फैन ने लिखा, हैप्पी बर्थडे भाभीजी. एक अन्य फैन ने कमेंट किया, भाभीजी का बर्थडे, और साथ में हार्ट के इमोजी भी लगाए.

नताशा से हुई थी हार्दिक की शादी

हार्दिक ने 2020 में सर्बिया की मॉडल नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी. दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है, लेकिन ये शादी चार साल बाद 2024 में टूट गई. दोनों का तलाक हो गया था. दोनों ने स्टेटमेंट शेयर कर लिखा था कि ‘4 साल साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने अब मिलकर अलग होने का फैसला किया है. हमने अपना बेस्ट दिया इतने सालों में. यह हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था क्योंकि हमने साथ में फैमिली बनाई है.’

पिछले साल माहिका के साथ रिलेशनशिप में आए हार्दिक

नताशा से तलाक के बाद हार्दिक ने 2025 में माहिका के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म किया था. हाल में दोनों कई जगह स्पॉट भी किए गए हैं. टी20 विश्व कप 2026 के दौरान माहिका हार्दिक का सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच रही हैं. कई बार वेकेशन पर भी साथ दिखे हैं.

बेटे के साथ बढ़िया बॉन्ड

उधर भले ही नताशा और हार्दिक का तलाक हो चुका है, लेकिन अब वो अपने बेटे अगस्त्य की मिलकर परवरिश करते हैं. अगस्त्य कभी नताशा के साथ रहता है तो कभी पांड्या के साथ. पांड्या की नई गर्लफ्रेंड माहिका का अगस्त्य के साथ बढ़िया बॉन्ड दिखता है. दोनों कई फोटो एक साथ शेयर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस’….हार्दिक पांड्या ने बांहों में भरकर लुटाया प्यार, माहिका के जन्मदिन पर आधी रात को शेयर की रोमांटिक फोटो





Source link