क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा सिक्स! शॉट खेलने से बच रहा था बैटर और चला गया 6

क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा सिक्स! शॉट खेलने से बच रहा था बैटर और चला गया 6


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा सिक्स! शॉट खेलने से बच रहा था बैटर और चला गया 6

Last Updated:

Sam Fanning six video: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच वन डे कप मैच में एक ऐसा हुआ. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बैटर सैम फैनिंग ने एक बॉल छोड़ने की कोशिश की, लेकिन आखिर में उस गेंद छक्के के लिए चली गई. इसका वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई देखता ही रह गया कि आखिरी ये हुआ तो हुआ कैसे? फैंस इसे क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखा सिक्स बता रहे हैं.

Zoom

क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा छक्का.

नई दिल्ली. आपने कभी देखा है कि बल्लेबाज शॉट खेलने से बच रहा है और गेंद छक्के के लिए चली गई हो? नहीं तो, अब देख लीजिए. ऑस्ट्रेलिया में एक क्रिकेट मैच के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को दंग कर दिया. इस सिक्स को फैंस क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा छक्का बता रहे हैं. दरअसल, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया की टीमों के बीच वन डे कप मैच के दौरान यह वाकया देखने को मिला. रन चेज के दौरान एक बल्लेबाज बॉल छोड़ने गया, लेकिन गेंद छक्के के लिए चली गई. इसका अनोखे सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा सिक्स!
21 फरवरी 2026 को पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर यह अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सैम फैनिंग ने एक गेंद छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उस पर उन्हें छह रन मिल गए. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 230 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. पारी के पहला ओवर लेकर आए कैमरन मैक्ल्युर की चौथी गेंद पर यह अनोखी घटना हुई. मैक्लूर ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी. फैनिंग ने शॉट खेलने की कोशिश नहीं की और गेंद छोड़ दी, लेकिन गेंद उनके बल्ले के पिछले हिस्से से लगकर विकेटकीपर के ऊपर से सीधा बाउंड्री के बाहर चली गई.



Source link