2 हाथ 32 कैंची, इस शख्स ने बाल काटकर बना दिए वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी ने दिया चैलेंज तो चटा दी धूल

2 हाथ 32 कैंची, इस शख्स ने बाल काटकर बना दिए वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी ने दिया चैलेंज तो चटा दी धूल


Ujjain News: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में MBA हेयर स्टाइलिस्ट भी है. ये कोई साधारण हेयर कटर नहीं, बल्कि वर्ल्ड फेमस हेयर स्टाइलिस्ट हैं. उज्जैन के साईं मंदिर के पास अलखधाम नगर में आदित्य देवड़ा की शॉप है. जहां, बाल कटाने के लिए कई प्रदेशों से लोग आते हैं. क्योंकि, आदित्य 1, 2 या 10 नहीं, बल्कि 32 कैंची से बाल काटते हैं. आदित्य के नाम कई रिकॉर्ड हैं और उकने हुनर के बड़े-बड़े लोग दीवाने हैं. देखा जाए तो आमतौर पर मोबाइल पर वीडियो देखना समय की बर्बादी माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यही आदत किसी की किस्मत बदल देती है. कुछ ऐसा ही उज्जैन के आदित्य देवड़ा के  साथ हुआ, जिसके बाद वह उज्जैन ही नहीं मध्य प्रदेश के उभरता सितारा हो गए.

आदित्य ने बताया, उन्होंने एक दिन चीन के एक हेयर स्टाइलिस्ट का वीडियो देखा. वह 10 कैंची से बाल काट रहा था. मल्टीपल सीजर से हेयर कट की अनोखी तकनीक ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने ठान लिया कि अब इससे भी बेहतर करके दिखाना है. दिन-रात मेहनत, लगातार अभ्यास और कुछ अलग करने की जिद ने उन्हें आम नाई से खास बना दिया. आज हालात ये हैं कि पूरे उज्जैन में उनके हुनर की चर्चा है. इतना ही नहीं, हेयरकट की अनोखी कला के दम पर आदित्य का नाम कई नेशनल अवार्ड में भी दर्ज हो चुका है. यह कहानी बताती है कि अगर सीखने की चाह हो तो मोबाइल भी आपको अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकती है.

मैंने कभी नहीं सोचा था कि कटिंग करूंगा…
आदित्य देवड़ा एमबीए पासआउट हैं. वहद पढ़ाई में शुरू से होशियार थे. बताया, पिता जगदीश देवड़ा को बचपन से हेयर कटिंग करते हुए देखा. लेकिन, जब मैं बड़ा हुआ तो मैं भी कटिंग करूंगा, ऐसा कभी सोचा नहीं था. हालांकि, बढ़ती आबादी में कटिंग की बहुत सी दुकान होने से ग्राहकों की भीड़ कम होने लगी. मैंने पिता का हाथ बटाने का सोचा और नए-नए आइडिया खोजना शुरू करें. मुझे पता पड़ा कुछ नया करने से ग्राहक को आकर्षित किया जा सकता है. फिर मैंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखना शुरू किया तो मुझे एक नया आइडिया आया. इसी आइडिया से बदलने लगी किस्मत.

ऐसे सीखा हुनर, बन गए स्टार
आदित्य ने इस सफर की शुरुआत चीन के हेयर स्टाइलिस्ट का वीडियो देखकर की. इसमें वह चीनी बार्बर एक साथ 10 कैचियां पकड़कर हेयर कट कर रहा था. आदित्य ने बताया कि यह वीडियो देखकर मुझे भी लगा कि ऐसा ही कुछ मुझे भी करना चाहिए. धीरे-धीरे मैंने इस तरीके से हेयर कट करना शुरू किया. इस दौरान मैंने ईरान के एक व्यक्ति को 22 कैंची और पाकिस्तान के एक हेयर कट करने वाले व्यक्ति को 24 कैंची से हेयरकट करते हुए देखा था. इसके बाद मैं लगातार 28 कैंची से हेयर कट करने का अभ्यास करता रहा और इसमें मुझे सफलता भी मिली हैं. हालांकि, इसमें पांच साल की कड़ी मेहनत लगी. लेकिन, मैंने लक्ष्य हासिल कर लिया.

28 सीजर से मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड की सफलता 
आदित्य ने बताया, जब हम रिकॉर्ड तोड़ने लगे तो एक पाकिस्तानी हेयर स्टालिस ने हमें सोशल मिडिया के माध्यम से चैलेंज किया कि 27 सीजर से हेयर कट करके बताएं. फिर हमने चैलेंज को स्वीकार करके बड़े प्रयासों के बाद 28 सीजर से कटिंग कर सफलता हासिल क़ी. फिर सबसे पहले हमने इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2022 हासिल किया. उसके बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वो भी 2022 में मिला. उसके बाद हिस्ट्री टीवी-18 ने अपने शो ओएमजी में भी प्रसारित किया है, जिसे कई लोगों ने देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लीं. आदित्य ने बताया कि टीम शूट करने उज्जैन आई थी और 23 फरवरी को इसे प्रसारित भी कर दिया. उसके बाद 2024 मे मैंने 30 कैंची से कटिंग करना शुरू किया. फिर मुझे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी जगह मिली. अब मैं 32 सीजर से हेयर कट कर रहा हूं.

हले 70 रुपये लेता था, अब एक कटिंग का रेट…
आदित्य ने बताया, पहले मैं एक सीजर से हेयर कट करता था. उसका चार्ज 70 रुपये था. अब मैं 28, 30 या 32 सीजर से हेयर कट करता हूं. उसका चार्ज 450 रुये लेता हूं. जैसे ही मेरे हुनर का लोगों को पता पड़ा तो अधिकारी, नेता से लेकर अभिनेता भी मेरे पास हेयर कट कराने आए. इतना ही नहीं गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार से भी विडियो देख कर हेयर कट कराने आए. मैं यही नहीं रुका, मैंने विदेश में जाकर भी प्रतियोगिता में भाग लिया. एशियाई ग्लोबल चैंपियनशिप 2024 मे कज़ाखस्तान में मुझे विश्व का तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. उसके बाद 2025 में वर्ल्ड कप होता है, जो लंदन में हुआ था. उसमें भागीदारी की थी. जहां पर 150 देशों से हेयर स्टाइलिस्ट आए थे. मैंने उनके बीच भी भाग लिया था. पहले मुझे एक सीजर से 15 से 20 मिनट लगते थे. आज मे 32 सीजर से हेयर कट कर रहा हूं, जिसमें 4 से 5 मिनट लगते हैं.



Source link