जबलपुर-भोपाल NH-45 पर ब्रिज का बड़ा हिस्सा धंसा: शहपुरा रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बना था ब्रिज, मार्ग बंद; दिसंबर में भी आई थीं दरारें – Jabalpur News

जबलपुर-भोपाल NH-45 पर ब्रिज का बड़ा हिस्सा धंसा:  शहपुरा रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बना था ब्रिज, मार्ग बंद; दिसंबर में भी आई थीं दरारें – Jabalpur News


जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-45 पर शहपुरा के समीप रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बना ब्रिज का एक हिस्सा रविवार शाम 5 बजे धंस गया। ब्रिज के धंसने के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर यातायात रोक दिया गया और वैकल्पिक व्यवस्था ला

.

जानकारी के अनुसार, यह वही ब्रिज है जिसकी दूसरी लेन का हिस्सा दिसंबर में क्षतिग्रस्त हुआ था। तब से आवागमन एक लेन से कराया जा रहा था, जबकि दूसरी लेन पर मरम्मत/निर्माण कार्य चल रहा था। वर्तमान में जिस हिस्से में निर्माण कार्य जारी है, उसके बीच यह नई क्षति सामने आई है।

रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने ब्रिज का धंसा हुआ हिस्सा।

एक लेन से चल रहा था ट्रैफिक दिसंबर में हुए नुकसान के बाद ब्रिज की दूसरी लेन बंद कर दी गई थी। यातायात को सीमित कर एक लेन से संचालित किया जा रहा था। निर्माण एजेंसी द्वारा मरम्मत कार्य जारी था। इसी दौरान ब्रिज के एक अन्य हिस्से में धंसाव की स्थिति बनी, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मार्ग बंद कर दिया।

ब्रिज का एक हिस्सा धंसने के बाद की स्थिति।

ब्रिज का एक हिस्सा धंसने के बाद की स्थिति।

डायवर्जन की व्यवस्था मार्ग बंद होने के बाद कुछ हल्के वाहनों को शहपुरा बस्ती के भीतर के मार्ग से डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके।

पुलिस ने ब्रिज पर बैरिकेडिंग कर दी है।

पुलिस ने ब्रिज पर बैरिकेडिंग कर दी है।

रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बना है ओवरब्रिज यह ब्रिज शहपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक दबाव कम करने के उद्देश्य से बनाया गया था। वर्तमान में तकनीकी टीम द्वारा धंसे हिस्से की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग का कहना है कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यातायात रोका गया है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

फिलहाल जबलपुर-भोपाल मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जा रहा है। मरम्मत और संरचनात्मक जांच पूरी होने के बाद ही मार्ग बहाल किए जाने का निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…

जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरी

बलपुर के ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मुर्सलेम एस (35) की मौत हो गई। वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के चर कृष्णापुर खामेर के निवासी थे। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू के अनुसार यह हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे हुआ।पूरी खबर पढ़ें



Source link