दमोह में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने वाले गिरफ्तार: चोरी की बिजली पकड़े जाने पर हुआ था विवाद, तीन आरोपियों को कोर्ट में किया पेश – Damoh News

दमोह में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने वाले गिरफ्तार:  चोरी की बिजली पकड़े जाने पर हुआ था विवाद, तीन आरोपियों को कोर्ट में किया पेश – Damoh News




दमोह के गढ़ी मोहल्ला में बिजली चोरी की जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम कार्रवाई की पुष्टि की। जांच के दौरान हुआ था हमला घटना 20 फरवरी की दोपहर की है। बिजली विभाग की टीम गढ़ी मोहल्ला में जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान कथित तौर पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी बीच कुछ महिला और पुरुषों ने टीम पर हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और पथराव भी किया गया। हमले के बाद कर्मचारी वहां से जान बचाकर निकले और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। कनिष्ठ अभियंता राजेश बियार (30), निवासी नवजीवन बिहार, सिंगरौली की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। इन लोगों को बनाया गया था आरोपी एफआईआर में बूटी खान, शायरा बानो, अजीज खान, सोनू खान, सप्पू खान और दो अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजीज खान (40), गुड़िया उर्फ शायरा बानो (29) और चांदवी उर्फ चंदो (45) को गिरफ्तार किया। तीनों गढ़ी मोहल्ला के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link