कप्तान की बीवी और बच्चे को गंदी-गंदी गालियां, डर और दहशत में सलमान की पत्नी

कप्तान की बीवी और बच्चे को गंदी-गंदी गालियां, डर और दहशत में सलमान की पत्नी


होमखेलक्रिकेट

कप्तान की बीवी और बच्चे को गंदी-गंदी गालियां, डर और दहशत में सलमान की पत्नी

Last Updated:

Salman Ali Agha wife Sabba Manzer Reactions: पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की पत्नी साबा मंजेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें और उनके मासूम बेटे को कुछ लोग गालियां दे रहे हैं और धमकी दे रहे हैं. सबा का कहना है कि क्या इससे पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीत जाएगा. पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में इंग्लैंड से हार के बाद सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर है.

Zoom

सलमान आगा की पत्नी को गंदी गंदी गालियां लोग दे रहे हैं.

लाहौर. पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मैच में इंग्लैंड से हार के बाद नाराज क्रिकेट फैंस ने कप्तान सलमान आगा के परिवार को धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए हैं. सलमान की पत्नी साबे ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें या उनके बेटे को गाली देने और धमकी देने से पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगा. पाकिस्तान मंगलवार को श्रीलंका के पाल्लेकल में खेले गए मैच में दो विकेट से हार गया था, जिसके बाद फैंस ने टीम के दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी अपशब्द बोले हैं.

कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने फैंस के ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा की है. पूर्व कप्तान मोइन खान ने 1999 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के दौरान ऐसे ही अनुभवों को याद किया. उन्होंने कहा, ‘यह बिल्कुल गलत है और साइबर क्राइम विभाग को इन धमकी भरे पोस्ट की जांच करके दोषियों को सजा देनी चाहिए.’

सलमान आगा की पत्नी को गंदी गंदी गालियां लोग दे रहे हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अक्सर तब बहुत भावुक हो जाते हैं जब टीम आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में हार जाती है. पाकिस्तान जब 1996 में वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भारत से हार गया था, तब फैंस ने उस समय के कप्तान वसीम अकरम समेत कुछ खिलाड़ियों के घरों पर हमला किया था.

कप्तान हैरी ब्रुक की टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर की सर्वश्रेष्ठ 100 रन की पारी से इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. शानदार लय में चल रहे साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में 63 रन की पारी से पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ब्रुक की 51 गेंद में 10 चौके और चार छक्के जडे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके पहले शतक से इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 166 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link