शादी का बचा खाना सड़क पर फेंका, जुर्माना: भोपाल में 53 लोगों पर गंदगी फैलाने पर किया स्पॉट फाइन – Bhopal News

शादी का बचा खाना सड़क पर फेंका, जुर्माना:  भोपाल में 53 लोगों पर गंदगी फैलाने पर किया स्पॉट फाइन – Bhopal News




भोपाल नगर निगम ने शादी का बचा भोजन सड़क पर फेंकने वाले एक व्यक्ति पर जुर्माना किया है। वहीं, 53 लोगों पर गंदगी फैलाने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई है। निगम के अनुसार, वार्ड नंबर-20 के अंतर्गत कोतवाली रोड पर विवाह कार्यक्रम का बचा हुआ भोजन सार्वजनिक मार्ग पर फेंकने वाले पर दुर्गा कीर से 1 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शहर के वार्ड नंबर 56, 60, 61, 62, 64, 66, 67, 68, 73 और 74 के क्षेत्रों में सीएंडडी वेस्ट फेंकने, गंदगी फैलाने और स्वच्छता के मानकों का पालन न करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। कुल 53 प्रकरण में 10 हजार 300 रुपए की राशि स्पॉट फाइन के रूप में वसूल की गई। निगम पानी का छिड़काव शुरू कराया इधर, भोपाल के वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ने पानी का छिड़काव शुरू कराया है। बुधवार को फॉगर मशीनों एवं ट्रैक्टर माउंट स्प्रे मशीन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। इसके लिए 3 वॉटर स्प्रीलिंकर्स और 4 ट्रैक्टर माउंट फॉगर मशीनों से सड़कों पर काफी ऊंचाई तक एवं सड़कों के किनारे पेड़ों पर सुबह के समय छिड़काव किया गया। लिंक रोड नं-1 व 2, टीटी नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, कोहेफिजा, लालघाटी, बैरागढ़, हमीदिया रोड, चार इमली, हबीबगंज, अरेरा कॉलोनी समेत कई इलाकों में पानी का छिड़काव हुआ।



Source link