बैतूल कोतवाली पुलिस ने लूट की तीन अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन घटनाओं में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की है। ये वारदातें 20 जनवरी, 30 जनवरी और 9 फरवरी को हुई थीं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए नाबालिग आरोपी मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर राहगीरों से मोबाइल फोन, नकदी और वाहन छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए चार नाबालिगों में से दो के खिलाफ पहले से हत्या के मामले दर्ज हैं। यह हुई थीं चोरी की वारदात टीआई बोले-बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, उप निरीक्षक वसंत अहाके, प्रधान आरक्षक शिव उईके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, नितिन चौहान, विशाल, दीपेन्द्र सिंह और राजेंद्र धाड़से की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैतूल पुलिस ने अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें। पुलिस ने उन्हें कानून का पालन करने और सकारात्मक कार्यों में संलग्न रहने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। पुलिस ने यह भी कहा कि किशोरावस्था में की गई आपराधिक गतिविधियाँ बच्चों के भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। बैतूल पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Source link