Last Updated:
मध्य प्रदेश के भिंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर नवोदित प्लेयर्स का जोश हाई है. प्लेयर्स का कहना है कि भारत के पास ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. ऐसे में टीम इंडिया जीतेगी. टीम इंडिया पिछले मैच में ओवर कॉन्फिडेंस हो गई थी. इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
भारत के मैच को लेकर युवा प्लेयर्स का रिएक्शन
India vs Zimbabwe ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से भारतीय टीम के लिए ये मैच काफी अहम है. इस को लेकर पूरे देश में उत्साह है और सभी देशवासी यह चाहते हैं कि भारतीय टीम आसानी से मुकाबला जीत ले. भिंड के BDCA क्रिकेट मैदान में आज होने वाले मैच के लिए गजब का उत्साह दिखा है.
मैच को लेकर उत्साहित हैं नवोदित खिलाड़ी
भिंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) के मैदान पर पसीना बहा रहे नवोदित खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं.युवा प्लेयर्स ने कहा कि जिम्बाब्वे की टीम कमजोर है. इंडियन टीम आसानी से मैच जीत जाएगी. भारत के पास अच्छे गेंदबाज और बल्लेबाज हैं. भारत के पास तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे प्लेयर हैं.
अभिषेक शर्मा से हैं सभी को उम्मीदें
युवा क्रिकेटर्स ने कहा कि अभिषेक शर्मा आज जरूर अच्छा करेंगे. पिछले मैच में भारतीय टीम की बैटिंग बिखर गई थी. आज के मैच में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती अच्छा करें. युवा क्रिकेटर्स की तरफ से बताया गया कि भारतीय टीम लगातार कई मैच जीत रही थी, तो ओवर कॉन्फिडेंस हो गई थी. इसी वजह से हार गई.
सुमित सिंह कुशवाहा ने कही ये बात
रणजी खेलने वाले सुमित सिंह कुशवाहा ने जिम्बाब्वे के मैच पर कहा कि एक आध मैच, तो ऊपर नीचे हो जाता है. पॉजिटिव क्रिकेट खेलेंगे और टीम जीतेगी. कोई भी नया हीरो बन सकता है. इस बात की संभावना है कि जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. टीम इंडिया जीतेगी और शाम को कोई नया हीरो बनेगा.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में बहुत ही शानदार खेल दिखाया था, जहां टीम ने लगातार अपने चार मुकाबले जीते थे. इसके बाद सुपर-8 में टीम को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था.