बोर्ड एग्जाम के बीच बिजली विभाग का झटका, सिर्फ इतने बिल के लिए काटा कनेक्शन, रात भर टॉर्च

बोर्ड एग्जाम के बीच बिजली विभाग का झटका, सिर्फ इतने बिल के लिए काटा कनेक्शन, रात भर टॉर्च


Last Updated:

Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के चंदेरी में बिजली विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए, जब 10वीं बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले स्वर्णी यादव और उनके भाई के घर का बिजली कनेक्शन लगभग 10 हजार रुपये के बकाया बिल पर काट दिया गया.

Zoom

Ashoknagar News: अशोक नगर जिले के चंदेरी में बिजली विभाग की कार्रवाई ने सवाल खड़े कर दिए हैं. बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले एक छात्रा और उसके भाई के घर का बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से उन्हें रातभर टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ा. यह मामला चंदेरी क्षेत्र का है, जहां 10वीं बोर्ड की छात्रा स्वर्णी यादव और उसके भाई अंकुश यादव के घर पर लगभग 10 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था. परिजनों के अनुसार, बिजली विभाग के अधिकारी अचानक पहुंचे और बिना पहले सूचना दिए कनेक्शन काट दिया. उस समय बच्चों के माता-पिता गांव में थे.

छात्र-छात्राओं ने बताया कि शुक्रवार को उनका साइंस सब्जेक्ट का पेपर है. परीक्षा से एक दिन पहले बिजली कट जाने से उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई. दोनों भाई-बहन को रातभर टॉर्च की रोशनी में पढ़ना पड़ा. मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गया, जिससे ऑनलाइन सामग्री या जरूरी संपर्क भी संभव नहीं हो पाया. सुबह तक टॉर्च की बैटरी भी खत्म होने लगी.

स्थानीय लोगों का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया होने के बावजूद उनके कनेक्शन नहीं काटे जाते, लेकिन एक सामान्य परिवार पर मात्र 10 हजार रुपये बकाया होने पर सख्त कार्रवाई कर दी गई. इसे विभाग की मनमानी बताया जा रहा है.

छात्रों ने कहा है कि अगर इस कारण उनका परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है तो इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और विद्यार्थियों के लिए हर दिन बेहद जरूरी है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या छात्रों को कोई राहत मिलती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link