ऐसे समय में शब्द कम पड़ते हैं…रिंकू के पिता के निधन पर कोहली ने जताया शोक

ऐसे समय में शब्द कम पड़ते हैं…रिंकू के पिता के निधन पर कोहली ने जताया शोक


होमखेलक्रिकेट

ऐसे समय में शब्द कम पड़ते हैं…रिंकू के पिता के निधन पर कोहली ने जताया शोक

Last Updated:

cricketers reaction on rinku singh father death: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे कैंसर से जूझ रहे थे. रिंकू के फर्श से अर्श तक के सफर में उनके पिता की मेहनत और संघर्ष की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने एलपीजी सिलेंडर ढोकर अपने बेटे के सपनों को पंख दिए. इस दुखद घड़ी में विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है. विराट ने अपनी संवेदनाओं में रिंकू के परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की. पूरा क्रिकेट जगत आज रिंकू के इस अपार व्यक्तिगत दुख में उनके साथ खड़ा है.

Zoom

रिंकू सिंह के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत ने जताया शोक.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और ‘फिनिशर’ के रूप में अपनी पहचान बना चुके रिंकू सिंह के घर से एक दुखद खबर सामने आई है. रिंकू के पिता खानचंद सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. वह पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे न केवल रिंकू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

रिंकू सिंह (Rinku Singh) की सफलता की कहानी जितनी सुनहरी है, उसके पीछे उनके पिता का संघर्ष उतना ही कठिन था. खानचंद सिंह अलीगढ़ में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी रिंकू के सपनों के आड़े अपनी गरीबी को नहीं आने दिया. आज जब रिंकू भारतीय टीम की नीली जर्सी में चौके-छक्के लगाते हैं, तो उसके पीछे उनके पिता के कंधों पर ढोए गए उन सिलेंडरों की मेहनत छिपी है. हाल ही में जब रिंकू ने अपने परिवार के लिए एक नया घर बनवाया, तो खानचंद जी की आंखों में जो चमक थी, वह उनकी जीवनभर की तपस्या का फल था उनके निधन से रिंकू ने अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक खो दिया है.

रिंकू सिंह के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत ने जताया शोक.

विराट कोहली और दिग्गजों ने जताया शोक
रिंकू सिंह के साथ इस मुश्किल घड़ी में पूरा क्रिकेट जगत कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने इमोशनल मैसेज शेयर किए हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा,’रिंकू के पिता के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा. मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं और संवेदनाएं इस कठिन समय में आपके और आपके परिवार के साथ हैं. ईश्वर आपको उनकी शाश्वत आशीषों में शक्ति प्रदान करे। ओम शांति.’





Source link