अचानक कप्तान बन गए Nitish Rana, ऋषभ पंत के दोस्त को दिखाया गया बाहर का रास्ता

अचानक कप्तान बन गए Nitish Rana, ऋषभ पंत के दोस्त को दिखाया गया बाहर का रास्ता


Nitish Rana Captain: उत्तर प्रदेश से दिल्ली में वापस लौटना नीतीश राणा के लिए लकी रहा है. कुछ दिन पहले जब आईपीएल 2026 के लिए टीमों ने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी तो नीतीश राणा दिल्ली का हिस्सा बन गए. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया. इस डील के जरिए डोनोवन फरेरा आरआर में चले गए जबकि राणा की दिल्ली टीम में वापसी हो गई. अब नीतीश राणा को एक बड़ी गुड न्यूज मिली है. उन्हें सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है.

दरअसल, भारतीय घरेलू टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज 26 नवंबर से होना जा रहा है, जिसका फाइनल 18 दिसंबर को होगा. 22 नवंबर को दिल्ली टीम का ऐलान कर दिया गया है. नीतीश राणा पिछला सीजन उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे थे, लेकिन मौजूदा घरेलू सत्र से पहले उन्होंने फिर से दिल्ली क्रिकेट में वापसी की, भले ही उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन टी20 फॉर्मेट में दिल्ली ने उन पर भरोसा जताते हुए कप्तान बनाया है.

दिग्वेश राठी को जगह नहीं

दिल्ली की टीम के चयन में एक चौंकाने वाली बात यह रही कि लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को स्क्वाड में जगह नहीं मिली. उनके बाहर होने का कारण अभी सामने नहीं आया है. ये वही दिग्वेश हैं, जो आईपीएल में लखनऊ की टीम का हिस्सा थे और ऋषभ पंत कप्तानी में खेल चुके हैं. पंत के साथ मैदान पर उनकी बॉन्डिंग बढ़िया दिखी थी. उन्हें पंत का दोस्त माना जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source


ईशांत शर्मा, हर्षित राणा और नवदीप सैनी का क्या हुआ?

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने टीम का ऐलान करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, हर्षित राणा और नवदीप सैनी अगर उपलब्ध होंगे तो टीम में शामिल होंगे. पूर्व भारतीय स्पिनर सरनदीप सिंह की कोचिंग में यह टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने उतरेगी.

दिल्ली का ग्रुप और पहला मुकाबला

दिल्ली टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसके सामने झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और त्रिपुरा होंगे. दिल्ली अपना पहला मैच 26 नवंबर को झारखंड के खिलाफ खेलेगी.

रणजी में हालत खराब, अब राणा से उम्मीदें

रणजी ट्रॉफी का मौजूदा घरेलू सीजन दिल्ली के लिए निराशाजनक रहा है. टीम अब तक शुरुआती पांच मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई और ग्रुप में नीचे की पोजीशन पर है. ऐसे में उम्मीदें अब टी20 टूर्नामेंट पर है. 2017-18 की चैंपियन रह चुकी दिल्ली टीम चाहती है कि इस बार नीतीश राणा की कप्तानी में पुराना जलवा वापस आए. अब देखना दिलचस्प होगा कि राणा इस टीम को कैसे आगे ले जाते हैं.

कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कुल 125 मैच होंगे. शुरुआत 26 नवंबर से होगी और खिताबी जंग 18 दिसंबर को तय है. एलीट डिवीजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट का पहला दौर लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट दौर इंदौर में होगा.

सयैद मुश्ताक अली 2025 के लिए दिल्ली की टीम इस प्रकार है

नीतीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, आयुष बडोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (wk), अनुज रावत (wk), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक, आर्यन राणा, वैभव कंडपाल.

ये भी पढ़ें: BAN vs IRE: शाकिब अल हसन नहीं…अब इस गेंदबाज को याद रखेगी दुनिया, महारिकॉर्ड बनाकर हिला डाली रिकॉर्डबुक



Source link