Last Updated:
MP Krashi Yantra Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कृषि यंत्र पर सब्सिडी योजना शुरू की है. लाभ पाने के लिए e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर पंजीयन जरूरी है. जानिए आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और कौन-कौन से यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी.
अगर आप किसान हैं और कृषि यंत्र खरीदना चाहते हैं तो छतरपुर जिले में एक बार फिर से कृषि यंत्र के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं. लाभ पाने के लिए e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर पंजीयन जरूरी है. जानिए आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और कौन-कौन से यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी.

बिना पंजीकरण के कोई भी किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेगा. राज्य सरकार के कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है.

राज्य सरकार ने कृषि यंत्र अनुदान योजना के आवेदन शुरू कर दिए हैं. 3 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं. किसान अब ई–कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो किसान सरकारी अनुदान पर यंत्र खरीदना चाहते हैं, वे अपनी पसंद का यंत्र चुनकर आवेदन कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, बी-1 की प्रति, बिजली कनेक्शन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर होना चाहिए.

कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने कुल 9 यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जिनमें हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर/मल्चर, बेलर, हे रेक/स्ट्रॉ रेक और स्लेशर मशीन. इन यंत्रों से बीज बोने, फसल काटने और खेत की सफाई का काम आसान हो जाता है.

सरकार की ओर से यंत्रों पर 50% तक अनुदान दिया जा रहा है. उदाहरण के लिए सुपर सीडर: अधिकतम ₹1.20 लाख या लागत का 50%
स्मार्ट सीडर: ₹81,400 से ₹90,200 तक
श्रेडर/मल्चर: ₹72,500 से ₹95,700 तक
बेलर: ₹2.20 लाख से ₹6.60 लाख तक
हे रेक/स्ट्रॉ रेक: अधिकतम ₹1.65 लाख
स्लेशर मशीन: ₹27,500 या लागत का 50%

आवेदन की समीक्षा के बाद लाभार्थियों का चयन लक्ष्य निर्धारण और लॉटरी सिस्टम के आधार पर होगा. चयनित किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी मिलेगी.

छतरपुर कृषि उपसंचालक रवीश सिंह ने बताया कि इच्छुक किसान mpdage पोर्टल पर आवेदन कर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं. किसान e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर अपने आधार नंबर और बैंक विवरण से आवेदन कर सकते हैं. सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद चयन प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तरीके से पूरी की जाएगी.