दबोह में शख्स की हत्या करने वाला गिरप्तार: बीच बाजार में मारी थी गोली, दो आरोपी अब भी फरार – alampur (Bhind) News

दबोह में शख्स की हत्या करने वाला गिरप्तार:  बीच बाजार में मारी थी गोली, दो आरोपी अब भी फरार – alampur (Bhind) News




दबोह के बीच बाजार में मुकेश कुरचानियां की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 22 फरवरी को सब्जी मंडी के सामने हुई थी, जिसमें घायल मुकेश की लहार में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी भगवान सिंह जाटव को लहार बायपास पर संसीगढ़ की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पहले अमित यादव और भगवान सिंह जाटव के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में अब एक तीसरे आरोपी विजय विश्वकर्मा का नाम भी सामने आया है। मारपीट का बदला लेने के लिए की हत्या पकड़े गए आरोपी भगवान सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि कुछ समय पहले मुकेश कुरचानियां ने उसके और विजय विश्वकर्मा के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए दोनों ने मुकेश को मारने की योजना बनाई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले लगातार तीन दिनों तक मुकेश की रेकी की थी। हथियार लेकर आया था तीसरा साथी भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि हत्या में इस्तेमाल कट्टा और कारतूस विजय विश्वकर्मा ही लेकर आया था। गोली मारने के बाद कट्टा वापस विजय को ही सौंप दिया गया था। थाना प्रभारी राजेश शर्मा के मुताबिक, एक आरोपी गिरफ्त में है और अब मामले में विजय विश्वकर्मा का नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link