बड़वानी शहर में सोमवार रात 25 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सबसे पहले पुरानी कोतवाली के सामने शासकीय होलिका का दहन रात 8:30 बजे हुआ। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। होलिका पर नारियल, कुमकुम-गुलाल, हरकंकड़ और फूल मालाएं चढ़ाई गईं। गोबर के कंडों की मालाएं भी अर्पित की गईं। होलिका दहन के समय विधायक राजन मंडलोई सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। 4 मार्च को मनेगा धूलेंडी 4 मार्च को धूलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग शोक संतप्त परिवारों के घर जाकर रंग लगाकर संवेदना व्यक्त करते हैं। शासकीय कर्मचारी धूलंडी पर ही रंग पर्व का आनंद लेते हैं। हालांकि, बड़वानी में मुख्य रंग पर्व रंग पंचमी पर मनाया जाता है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में यह उत्सव सप्तमी तक जारी रहता है। बुधवार शाम को नवलपुर में संत खंडेरावजी के जयघोष के साथ गाड़ा खिंचाई का आयोजन होगा। इस दौरान लकड़ी और लोहे से बनी कई टन वजनी गाड़ी को खींचा जाएगा। तस्वीरों में देखें होलिका दहन उत्सव
Source link