3 वाइड के बाद अर्शदीप का पलटवार…अक्षर की फुर्ती, दुबे का साथ, बाउंड्री पर हुआ ‘रिले कैच

3 वाइड के बाद अर्शदीप का पलटवार…अक्षर की फुर्ती, दुबे का साथ, बाउंड्री पर हुआ ‘रिले कैच


होमखेलक्रिकेट

3 वाइड के बाद अर्शदीप का पलटवार…बाउंड्री पर हुआ ‘रिले कैच’ का चमत्कार

Last Updated:

Axar Patel Shivam Dube Relay Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्शदीप सिंह और अक्षर-दुबे की जोड़ी ने वानखेड़े में महफिल लूट ली. तीन लगातार वाइड के बाद अर्शदीप ने विल जैक्स को फंसाया, जहां बाउंड्री पर अक्षर पटेल ने हवा में उछलकर कैच पकड़ा और संतुलन खोने से पहले गेंद शिवम दुबे की ओर उछाल दी. इस शानदार ‘रिले कैच’ ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया.

Zoom

अक्ष्रर पटेल और शिवम दुबे ने शानदार कैच लपके.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल का 14वां ओवर किसी रोमांचक फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और स्ट्राइक पर थे आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे जैकब बेथल और विल जैक्स. ओवर की शुरुआत ड्रामे के साथ हुई. बेथल ने अर्शदीप की पहली ही गेंद पर एक भाग्यशाली चौका जड़ दिया. इसके बाद अर्शदीप ने वापसी की और अगली चार गेंदों पर केवल 5 रन दिए. लेकिन असली ड्रामा 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुरू हुआ. अर्शदीप ने वाइड यॉर्कर के चक्कर में लगातार तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिससे भारतीय खेमे में बेचैनी बढ़ गई.

लगातार वाइड फेंकने के बाद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपनी योजना बदली. अगली गेंद पर विल जैक्स (Will Jacks) ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई. बाउंड्री पर खड़े अक्षर पटेल ने दौड़ लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका, लेकिन अपना संतुलन खोते देख उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई. उन्होंने गिरते-गिरते गेंद को पास ही मौजूद शिवम दुबे की ओर उछाल दिया. दुबे ने इस ‘रिले कैच’ को सुरक्षित हाथों में थामकर जैक्स (35 रन) की पारी का अंत किया. अर्शदीप की तीन वाइड के बाद मिली इस सफलता ने भारतीय प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कप्तान सूर्या ने इस शानदार फील्डिंग के लिए अक्षर को गले लगा लिया. अर्शदीप ने इस महंगे लेकिन सफल ओवर में अहम विकेट चटकाया.

अक्ष्रर पटेल और शिवम दुबे ने शानदार कैच लपके.



Source link