Last Updated:
Chaitra Navratri 2026: इस महीने चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है. पंडित आनंद भारद्वाज के अनुसार, नवरात्रि से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करना शुभ माना जाता है. घर में रखी टूटी मूर्तियां, फटे हुए देवी-देवताओं के चित्र, बंद घड़ी, टूटे बर्तन और अनुपयोगी सामान हटा दें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां दुर्गा का आगमन मंगलमय माना जाता है.
Chaitra Navratri Kab Se Hain: चैत्र माह की शुरुआत के साथ ही हिंदू नववर्ष के पावन पर्वों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. इस महीने का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि माना जाता है. चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि आरंभ होती है और घर-घर में माता दुर्गा की भक्ति का माहौल बन जाता है. नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. श्रद्धालु व्रत रखकर फल, मिठाई और प्रसाद अर्पित करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई माता की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने से पहले लोग अपने घरों की विशेष साफ-सफाई में जुट जाते हैं. मान्यता है कि मां दुर्गा के आगमन से पहले घर का वातावरण स्वच्छ, पवित्र और सकारात्मक होना चाहिए. इसलिए इस दौरान घर को व्यवस्थित करने के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि नवरात्रि से पहले घर में क्या रखना शुभ होता है और किन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए. तो आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि माता रानी के स्वागत से पहले किन चीजों को घर से हटाना शुभ माना जाता है.
कब से शुरू चैत्र नवरात्रि?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से ही होगा. 27 मार्च को रामनवमी के साथ चैत्र नवरात्रि की समाप्ति हो जाएगी.
1. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन से पहले घर की कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. घर में अगर कहीं बंद घड़ी पड़ी हो तो उसे या तो ठीक करवा लें या घर से हटा दें. मान्यता है कि बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और इससे मां दुर्गा की कृपा में बाधा आ सकती है.
2. तुलसी को भी मां लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है. कहते हैं घर में तुलसी का सूखा पौधा रखना अशुभ होता है. इससे भगवान विष्णु नाराज होते हैं. नवरात्रि से पहले तुलसी का सूखा पौधा घर से निकाल दें. तभी घर में माता दुर्गा का आगमन होगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
3. अगर आपके घर में किसी भी देवी-देवता की टूटी हुई मूर्ति या फटी-पुरानी तस्वीर रखी हो, तो नवरात्रि से पहले उसे सम्मानपूर्वक घर से हटा देना चाहिए. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसी वस्तुएं नकारात्मकता बढ़ाती हैं. साफ-सुथरे और पवित्र स्थान पर ही माता दुर्गा का आगमन शुभ फल देता है.
4. रोज इस्तेमाल होने वाला झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. अगर घर में टूटी झाड़ू पड़ी हो तो नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर निकाल दें. नहीं तो लक्ष्मी का अपमान देख मां दुर्गा रुष्ट हो सकती हैं. टूटी झाड़ू घर में रहने से वास्तु दोष भी लगता है और नकारात्मक ऊर्जा आती है
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें