देवलहा जलप्रपात में लापता नाबालिग लड़के का शव मिला: परिजन बोले- पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, चक्काजाम किया – Mauganj News

देवलहा जलप्रपात में लापता नाबालिग लड़के का शव मिला:  परिजन बोले- पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, चक्काजाम किया – Mauganj News




मऊगंज जिले के नईगढ़ी इलाके में स्थित देवलहा जलप्रपात में सोमवार को एक शव मिला। करीब दो हफ्ते से लापता किशोर के परिजन ने इस शव की पहचान की है। घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कुंड में एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पथरीले और कठिन रास्तों की वजह से शव को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शाम करीब 4 बजे शव को जलप्रपात से बाहर लाया जा सका। 24 फरवरी से लापता था किशोर ग्राम डिहिया के रहने वाले लवकुश विश्वकर्मा ने 24 फरवरी को अपने 16 साल के बेटे विवेक की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। विवेक उसी सुबह से गायब था। इससे पहले पुलिस ने बनारस से एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम भी बुलाई थी। गोताखोरों की मदद से कुंड में काफी खोजबीन हुई थी, लेकिन तब सफलता नहीं मिली थी। सोमवार को शव दिखने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान विवेक के रूप में की। परिजन का प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे ही शव बाहर निकला, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नईगढ़ी थाना प्रभारी पर काम में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया और कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग के लालगंज तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन की समझाइश जारी सड़क पर जाम लगने की सूचना मिलते ही एसडीओपी सचि पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। वे प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही हैं ताकि यातायात बहाल हो सके। पुलिस अब शव की पहचान की कानूनी पुष्टि और आगे की कार्रवाई में जुटी है, जबकि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।



Source link