ग्वालियर में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ब्रेक! बुकिंग भी रुकी, कारोबारियों की चिंता बढ़ी

ग्वालियर में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ब्रेक! बुकिंग भी रुकी, कारोबारियों की चिंता बढ़ी


Last Updated:

LPG Crisis in Gwalior: इजराइल-ईरान युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने डीलरों को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकने की एडवाइजरी जारी की है, जिससे शहर में बुकिंग भी बंद हो गई है. फिलहाल घरेलू सिलेंडर की सप्लाई सीमित संख्या में हो रही है.

Zoom

ईरान संकट का असर भारतीय गैस पर दिखने लगा है. (फाइल फोटो)

ग्वालियर. इजरायल ईरान युद्ध का सीधा असर भारत पर भी पड़ने लगा है. देश में रसोई गैस पर संकट मंडराने लगे हैं, पिछले सप्ताह गैस में दाम बढ़े तो अब गैस सिलेंडर की किल्लत भी होने लगी है. जी हां, देश के पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं.

वहीं पेट्रोलियम कंपनी IOC इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने डीलरों से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकने की एडवाइजरी जारी कर दी है. ग्वालियर में घरेलू रसोई गैस के लिए एक महीने की पाबंदी शुरू कर दी गई है. वहीं इंडेन गैस एजेंसी ने अभी कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है.

इंडेन ने कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई रोकी
ग्वालियर जिले में कुल- 5 लाख 47 हज़ार 214 LPG उपभोक्ता हैं, उज्ज्वला योजना के एक लाख 51 हज़ार 316 उपभोक्ता हैं. गैस के शॉर्टेज के चलते ग्वालियर जिले में अभी रोजाना 10566 घरेलू सिलेंडर की सप्लाई हो रही है. इंडेन ने कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई रोक दी है, वहीं घरेलू सिलेंडर एक महीने की पाबंदी पर मिल रहे हैं, हालांकि एचपी और भारत गैस ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है.

कमर्शियल सिलेंडर का नया लॉट नहीं आया
ग्वालियर जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया का कहना है कि जिले में घरेलू रसोई गैस किल्लत नहीं है, कुछ पाबंदियां जरूर लगाई गई हैं, लेकिन हालत सामान्य हैं. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई कंपनी से ही रोकी गई है, नया लॉट नहीं आया है जिससे एक महीने तक कमर्शियल सिलेंडर बुकिंग रोकी गई है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link