Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

नरसिंहपुर में म्यूल अकाउंट गिरोह का खुलासा: 180 खातों से किया 15 करोड़ का अवैध लेन-देन; 17 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा – Narsinghpur News

Madhya Pradesh Samachar13/03/2026
नरसिंहपुर में म्यूल अकाउंट गिरोह का खुलासा:  180 खातों से किया 15 करोड़ का अवैध लेन-देन; 17 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो आम लोगों के बैंक खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ (किराए के खाते) बनाकर करोड़ों रुपए का अवैध लेन-देन कर रहा था। जांच में सामने आया है कि करीब 180 बैंक खातों के जरिए 15 करोड़ रुपए से अधिक की राशि इधर से उधर की गई है। लालच देकर जुटाते थे पासबुक और एटीएम पुलिस के अनुसार, ठग गिरोह के सदस्य भोले-भाले नागरिकों को छोटे-मोटे आर्थिक लाभ का झांसा देते थे। वे लोगों को बहला-फुस्कर उनके बैंक खाते खुलवाते और फिर उनकी पासबुक, एटीएम कार्ड व लॉगिन क्रेडेंशियल अपने कब्जे में ले लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल बाद में ऑनलाइन गेमिंग, सेक्सटॉर्शन और साइबर फ्रॉड से कमाई गई काली कमाई को खपाने के लिए किया जाता था। 17 आरोपी जेल में, भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 35 म्यूल अकाउंट्स को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। 9 पासबुक, 4 एटीएम कार्ड और 9 मोबाइल फोन जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ स्टेशनगंज, गाडरवारा और करेली थानों में धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे होता था अवैध धन का ‘लॉन्ड्रिंग’ गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिर था। ठगी की राशि पहले इन म्यूल खातों में मंगवाई जाती थी। इसके बाद उस रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करके, नकद निकालकर या ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स में जमा कराकर ‘क्लीन’ करने की कोशिश की जाती थी। पुलिस ने संबंधित बैंकों को पत्र लिखकर बाकी संदिग्ध खातों में भी लेन-देन रोकने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की सराहनीय उपलब्धि बीते एक वर्ष में नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर ठगी के विरुद्ध आक्रामक रुख अपनाया है। पुलिस ने अब तक लगभग 45 लाख रुपए की राशि पर होल्ड लगवाया है और करीब 53 लाख रुपए की ठगी गई राशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। इस सफल ऑपरेशन में करेली, स्टेशनगंज और गाडरवारा थाना प्रभारियों सहित साइबर सेल के अधिकारियों की मुख्य भूमिका रही।



Source link

Tagged 15 Crore Transaction, 17 Arrested, Cyber Crime India, Illegal Banking, madhya pradesh crime, mule-account-scam, narsinghpur news, Narsinghpur police

Post navigation

⟵ आज की सरकारी नौकरी: सूरत नगर निगम में 1924 पदों का नोटिफिकेशन जारी; मप्र में 291 वैकेंसी, झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 ओपनिंग्स
कौन है आकाश उर्फ भूरा हड्डी गैंगस्टर? क्या है उसकी क्राइम कुंडली, पुलिस ने मंडप से उठाया ⟶

Related Posts

5765 प्रकरण दर्ज: कोरोना में चोरियां रुकीं, आपसी विवाद बढ़े
5765 प्रकरण दर्ज: कोरोना में चोरियां रुकीं, आपसी विवाद बढ़े

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप रतलाम3 घंटे पहले कॉपी लिंक पिछले…

सुसाइड: बैंक कर्मचारी ने लगाई फांसी, परिवार गए थे दूसरे के घर गमी में शामिल होने
सुसाइड: बैंक कर्मचारी ने लगाई फांसी, परिवार गए थे दूसरे के घर गमी में शामिल होने

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप इंदौर16 मिनट पहले कॉपी लिंक समर…

ई-ऑफिस में लापरवाही पर सिविल सर्जन कार्यालय के लेखापाल निलंबित:  राजगढ़ में सहायक संचालक रेशम का वेतन रोका, सीईओ खिलचीपुर पर 5 हजार जुर्माना – rajgarh (MP) News
ई-ऑफिस में लापरवाही पर सिविल सर्जन कार्यालय के लेखापाल निलंबित: राजगढ़ में सहायक संचालक रेशम का वेतन रोका, सीईओ खिलचीपुर पर 5 हजार जुर्माना – rajgarh (MP) News

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों की…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories