मऊगंज में रसोई गैस और पेट्रोलियम का पर्याप्त स्टॉक: कलेक्टर बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें; अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई – Mauganj News

मऊगंज में रसोई गैस और पेट्रोलियम का पर्याप्त स्टॉक:  कलेक्टर बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें; अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई – Mauganj News




मऊगंज जिले में रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शुक्रवार को गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर बताया कि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है। कलेक्टर बोले- वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही लें सिलेंडर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जैन ने उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि वे केवल अपनी जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर लें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। प्रशासन वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है ताकि आम जनता को असुविधा न हो। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। गैस एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर और भौतिक उपलब्धता का प्रतिदिन मिलान अनिवार्य कर दिया गया है। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वितरण प्रक्रिया और सर्वर सुधार पर जोर एजेंसी संचालकों को तेल कंपनियों से समन्वय कर सर्वर क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि रिफिल बुकिंग और ओटीपी जनरेशन में देरी न हो। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, जिले में दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी भी साथ रहे। प्रशासन ने वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य जमाखोरी की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं को गैस प्राप्ति में होने वाली हर बाधा को तत्काल दूर करें।



Source link