PM मोदी की मिमिक्री करने पर शिक्षक निलंबित: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले- क्या सवाल पूछना गुनाह – Shivpuri News

PM मोदी की मिमिक्री करने पर शिक्षक निलंबित:  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले- क्या सवाल पूछना गुनाह – Shivpuri News




शिवपुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने के आरोप में एक शिक्षक के निलंबन का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इस कार्रवाई पर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा बताया है। नेता प्रतिपक्ष बोले- क्या सवाल पूछना गुनाह उमंग सिंघार ने बयान जारी कर कहा कि शिवपुरी में प्रधानमंत्री की मिमिक्री के आरोप में शिक्षक को निलंबित करना चिंताजनक है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब लोकतंत्र में सवाल पूछना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी अपराध बन गया है।
सिंघार ने कहा कि जब जनता महंगाई से परेशान है, तब समस्याओं का समाधान करने के बजाय शिक्षक को निलंबित करना सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। गैस सिलेंडर के दाम पर बनाया था वीडियो पूरा मामला शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड का है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय, आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक साकेत पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों को लेकर कटाक्ष किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद कार्रवाई मामले में पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई। प्राथमिक जांच में शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत पाया गया, जिसके बाद 13 मार्च शुक्रवार को साकेत पुरोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास तय किया गया है। शिक्षक बोले- एकतरफा कार्रवाई की वहीं शिक्षक साकेत पुरोहित का कहना है कि उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। उनका आरोप है कि इस मामले में उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही उनका पक्ष सुना गया। इधर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी की गई है तो भाजपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की मानसिकता सुधारने का काम किया जाएगा। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी की मिमिक्री की, शिवपुरी में टीचर सस्पेंड गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना शिवपुरी जिले के एक शिक्षक को भारी पड़ गया। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर साकेत पुरोहित को सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link