Last Updated:
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान साथी खिलाड़ी इब्राहिम जादरान और मोहम्मद नबी ने काबुल में कथित पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है. हमला एक अस्पताल पर हुआ जिसमें भारी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है. क्रिकेटर इस तरह से निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गुस्से में हैं. उन्होंने मारे गए लोगों के परिवार के साथ संवेदना जताई.
काबुल बम धमाके से सदमे में राशिद खान, नबी ने पाकिस्तान को चेताया
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए बम धमाके से पूरा देश दहल गया है. टीम के तमाम क्रिकेट इसे लेकर दुखी हैं. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान, इब्राहिम जादरान और मोहम्मद नबी ने काबुल में कथित पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है. जानकारी के मुताबिक एक अस्पताल पर हुए हमले में भारी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले पर अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया है.
इस स्टार ऑलराउंडर ने जोर देकर कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है. राशिद ने कहा, “नागरिकों के घर, शैक्षिक संस्थान या मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, युद्ध अपराध है. जान की इतनी अनदेखी, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, बेहद चिंताजनक और दुखद है. मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से अपील करता हूं कि इस ताजा घटना की पूरी जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएं.”
Tonight in Kabul, hope was extinguished at a hospital. Young men seeking treatment were murdered in a bombing by the Pakistani military regime. Mothers waited at the gates, calling their sons’ names. On the 28th night of Ramadan, their lives were cut short. pic.twitter.com/p12617D4de