फोरसिथ लॉज में वन्यजीवों के अवशेषों का डिस्प्ले: रिसॉर्ट मैनेजर और नेचुरलिस्ट की जमानत खारिज; 25 मार्च तक जेल में रहेंगे दोनों आरोपी – narmadapuram (hoshangabad) News

फोरसिथ लॉज में वन्यजीवों के अवशेषों का डिस्प्ले:  रिसॉर्ट मैनेजर और नेचुरलिस्ट की जमानत खारिज; 25 मार्च तक जेल में रहेंगे दोनों आरोपी – narmadapuram (hoshangabad) News




सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के मढ़ई स्थित फोरसिथ लॉज रिसॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेष डिस्प्ले में रखने के मामले में गिरफ्तार मैनेजर और नेचुरलिस्ट की जमानत याचिका सोहागपुर कोर्ट ने खारिज कर दी है, जिसके बाद उन्हें 25 मार्च तक पिपरिया उप जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की जमानत के लिए सोहागपुर कोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने नामंजूर करते हुए खारिज कर दिया है। सोहागपुर कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब आरोपियों की जमानत के लिए पिपरिया सेशन कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। चीतल के सींग और कोबरा की कांचली मिली थी एसटीआर ने रविवार को फोरसिथ लॉज रिसॉर्ट के मैनेजर निपुण मेहतो और नेचुरलिस्ट फैज अंसारी को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर चीतल के सींग, सेही के कांटे और कोबरा सांप की कांचली को डिस्प्ले में रखकर अवैध प्रदर्शनी लगाने का आरोप है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सोहागपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने मैनेजर निपुण और नेचुरलिस्ट फैज को 25 मार्च तक न्यायिक हिरासत में पिपरिया उप जेल भेज दिया है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम के निरीक्षण में हुआ था खुलासा 7 मार्च 2026 को एसडीएम प्रियंका भलावी के निरीक्षण के दौरान फोरसिथ लॉज के डिस्प्ले में वन्यजीवों के अवशेष प्रदर्शित पाए गए थे। सूचना मिलने पर एसटीआर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की, जिसके बाद अवशेष बरामद किए गए। बिना अनुमति के रखे गए थे अवशेष बागड़ा बफर जोन के रेंजर विलास डोंगरे ने बताया कि वन्यजीवों के अवशेषों को एसटीआर को सूचना दिए बगैर ही डिस्प्ले में रखा गया था। उन्होंने बताया कि डिस्प्ले में अवशेष रखने के लिए रिजॉर्ट प्रबंधन को अनुमति लेनी चाहिए थी।



Source link