Last Updated:
Indore Cylinder Blast News: इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखे गैस सिलेंडरों के फटने से हादसा और भी भयावह हो गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. घटना के दौरान दरवाजे लॉक हो जाने के कारण रेस्क्यू टीम को उन्हें तोड़कर अंदर जाना पड़ा. यह हादसा बिजली और गैस सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चेतावनी है, जिसे नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है.
इंदौर अग्निकांड में जलकर राख हुई जिंदगियां
रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता, इंदौर
Indore Fire Blast News Update: इंदौर में हुए इस भीषण अग्निकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक आलीशान मकान में लगी आग ने 8 लोगों की जान ले ली, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा इतना खौफनाक था कि जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप गई.
मृतकों में तनय (8 साल), राशि (10 साल) और छोटू (22 साल) के अलावा घर के मालिक मनोज पुगलिया (65 साल) और उनके रिश्तेदार विजय सेठिया (65 साल) शामिल हैं. वहीं परिवार की तीन महिलाएं सिमरन, सुमन और टीनू भी इस हादसे का शिकार हो गईं.
शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट थी. बताया जा रहा है कि चंद मिनटों में ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. धुआं और तेज लपटों के कारण घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.
सिलेंडर ब्लास्ट से और भयानक हुआ हादसा
मौके से पुलिस ने 8 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनमें से 2 सिलेंडर के फटने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले घर में मांगलिक कार्यक्रम हुआ था, जिसकी वजह से ज्यादा सिलेंडर रखे गए थे. आग जब सिलेंडरों तक पहुंची, तो धमाकों ने हालात और भी खराब कर दिए.
दरवाजे लॉक, रेस्क्यू में आई दिक्कत
हादसे के दौरान घर के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए.
पुलिस और फायर टीम को दरवाजे तोड़कर अंदर घुसना पड़ा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मृतक विजय सेठिया बिहार से इंदौर कैंसर का इलाज कराने आए थे, लेकिन यह हादसा उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गया.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें