युवक की हुई सगाई, प्रेमिका से बचने के लिए रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

युवक की हुई सगाई, प्रेमिका से बचने के लिए रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी


Last Updated:

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भैरुन्दा में एक युवक ने लिव पार्टनर का गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी. इसके बाद ही उसने ये खौफनाक साजिश रची. प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसने शव को ग्राम नंदगांव के पास अंबर नदी में फेंक दिया.

Zoom

युवक ने प्रेमिका की कर दी हत्या

सीहोर जिले के भैरुन्दा से फिर एक बार इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी लिविंग पार्टनर की निर्मम हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया. पूरे मामले का खुलासा भेरूंदा पुलिस ने किया. इसके बाद आरोपी और उसके सहयोगी को जेल की सलाख के पीछे पहुंचा दिया.

अंबर नदी के नीचे मिला युवती का शव
दरअसल यह संगीन मामला थाना भैरुन्दा क्षेत्र के ग्राम नंदगांव के पास अंबर नदी के पास उस सामने सामने आया, जब एक अज्ञात युवती का शव भैरुन्दा पुलिस को पुल के नीचे मिला. शव के परीक्षण में यह वारदात हत्या की निकली और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया.

शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया. पहचान न होने पर 27 फरवरी को शव को विधिवत दफना दिया गया. पुलिस जांच में इस अज्ञात युवती के शव को लेकर सामने आया कि मृतिका राजीना बेगम हैदराबाद में एक निजी कंपनी में पैकिंग का काम करती थी.

मृतिका के साथ लिव-इन में रह रहा था आरोपी
मृतिका आरोपी नीतेश यादव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस बीच आरोपी की शादी कहीं और तय हो गई और 13 फरवरी 2026 को उसकी सगाई भी हो गई. इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. फिर राजीना से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी नीतेश ने साजिश रची.

गला दबाकर कर दी हत्या
आखिरकार आरोपी के मन में छिपा शैतान जागा और वह अपनी लिविंग पार्टनर राजीना को हैदराबाद से अपने नर्मदापुरम जिले के थाना माखननगर लेकर आया. इसके बाद आरोपी ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर 25 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे मृतिका का गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. फिर शव को बाइक से ले जाकर अंबर नदी के पुल से नीचे फेंक दिया.

इधर प्राथमिक घटनास्थल थाना माखन नगर होने के कारण पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर डायरी संबंधित थाने को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी है.



Source link