कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ी मोना अब BJP में महामंत्री: MP महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; टीम में 7 उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री – Bhopal News

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ी मोना अब BJP में महामंत्री:  MP महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; टीम में 7 उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री – Bhopal News


मार्च 2023 में मोना सुस्तानी ने बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के समक्ष बीजेपी जॉइन की थी।

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं मोना सुस्तानी को अब बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

.

मोना सुस्तानी मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। भोपाल में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। अब उन्हें संगठन में अहम पद मिलने को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिपं सदस्य रही चुकी हैं मोना

मोना सुस्तानी इससे पहले एक बार जि पंचायत सदस्य और एक बार जनपद पंचायत की सदस्य भी रहीं हैं। वहीं मोना सुस्तानी के ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ़ विधानसभा से 2 बार विधायक चुने गए और दिग्विजय शासन काल में लंबे समय तक एमपी एग्रो के चेयरमेन रहे हैं।

राजगढ़ जिले से कांग्रेस की सीनियर लीडर रही मोना सुस्तानी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय खेमे में गिना जाता था। यह उसकी पुरानी तस्वीर है जिसमें वह दिग्विजय सिंह के साथ खड़ी है।

भाजपा के रोडमल नागर ने हराया था

2019 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं, उन्हें भाजपा के रोड़मल नागर ने 2 लाख से अधिक मतों से हरा दिया था। उसके एक साल बाद भोपाल में जाकर भाजपा में शामिल हो गईं। राजगढ़ में लालचुनर के नाम से संगठन बनाकर नातरा प्रथा के खिलाफ बीते 5 साल से लड़ाई लड़ रहीं हैं।

इन्हें मिली जिम्मेदारियां

ये बनीं उपाध्यक्ष

  • नीलिमा शिंदे (ग्वालियर)
  • आशा गुप्ता (पन्ना)
  • माया पटेल (देवास)
  • शालिनी सरावगी (शहडोल)
  • एड़. अंजना पटेल (बड़वानी)
  • विभा श्रीवास्तव (अशोकनगर)
  • डॉ. याकृति जाड़िया (सागर)

इन्हें बनाया प्रदेश मंत्री

  • शशि पटेल (मंडला)
  • खुशबू गुप्ता (ग्वालियर)
  • रीना दंडोतिया (मुरैना)
  • ममता मालवीय (बैतूल)
  • डॉ. अंजली रायजादा (ग्वालियर)
  • चारुलता यादव (खंडवा)
  • सीमा जायसवाल (सिंगरौली)
  • प्रमिला यादव (उज्जैन)

कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभार

  • कोषाध्यक्ष: CA निधि बंग (इंदौर)
  • सह कोषाध्यक्ष: अर्चना अग्रवाल (जबलपुर) , पूर्णिमा तिवारी (रीवा)
  • कार्यालय मंत्री: भावना सिंह (भोपाल)
  • सह कार्यालय मंत्री: विमला तिवारी (भोपाल) , ललिता पुर्तिया (नर्मदापुरम)

मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रभार

  • मीडिया प्रभारी: हर्षा ठाकुर (खंडवा)
  • सह मीडिया प्रभारी: प्रियांशा उरमलिया (सतना)
  • सोशल मीडिया प्रभारी: स्मृति जैन (नरसिंहपुर)
  • सह सोशल मीडिया प्रभारी: सारिका उपाध्याय (ग्वालियर) , एड़ गायत्री सिंह ठाकुर (भोपाल)
  • आई.टी.प्रभारी: सुधा सुख्यानी (इंदौर)
  • सह आई.टी.प्रभारी: रश्मि पाण्डे (भोपाल) , किरण भदोरीया (ग्वालियर)

नीति, शोध एवं प्रशिक्षण प्रभार

  • नीति एवं शोध प्रभारी: डॉ. साक्षी भारद्वाज (भोपाल)
  • सह नीति एवं शोध प्रभारी: सुमन सिंह (सीधी) , इंदु चौधरी (सागर)
  • प्रशिक्षण प्रभारी: शिवानी अडसपुरकर (इंदौर नगर)
  • सह प्रशिक्षण प्रभारी: डॉ. वंदना आर्य (नरसिंहपुर) , चेतना शर्मा (शाजापुर)

यह खबर भी पढ़ें

शिवराज के भाई बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इनमें भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत सिंह चौहान उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। खास बात ये है कि बीजेपी में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के दावे के उलट ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक भी महिला को पदाधिकारी नहीं बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर



Source link