इंदौर में एक्टिव ट्रक कटिंग गैंग, मिनटों में चुरा ले गए मोबाइल से भरा बॉक्स, Video

इंदौर में एक्टिव ट्रक कटिंग गैंग, मिनटों में चुरा ले गए मोबाइल से भरा बॉक्स, Video

X

इंदौर में एक्टिव ट्रक कटिंग गैंग, मिनटों में चुरा ले गए मोबाइल से भरा बॉक्स, Video

arw img

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में सामान से भरे वाहनों में कटिंग कर चोरी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है. शहर के अंदर ही ट्रक कटिंग की एक घटना हुई है. इंदौर में देर रात ट्रक कटिंग करने वाले गिरोह ने मोबाइल से भरा कार्टन चुरा लिया. बदमाशों ने चलते लोडिंग वाहन का तिरपाल काटा और फिर मोबाइल से भरे कार्टन को सड़क पर फेंक दिया. वहीं बाइक से वाहन के पीछे चल रहे गिरोह के अन्य सदस्य बीच सड़क पर रुके और मोबाइल के बॉक्स को उठाकर मौके से फरार हो गए. सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह घटना कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में पीछे चल रहे बाइक सवार दो लोग बॉक्स उठाकर बाइक से भागते हुए नजर आ रहे हैं. तुकोगंज थाना में शिकायत दी गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Source link