सतना मेयर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी को भोपाल से पकड़ा: वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई; चेतावनी देकर नोटिस जारी किया – Satna News

सतना मेयर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी को भोपाल से पकड़ा:  वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई; चेतावनी देकर नोटिस जारी किया – Satna News




सतना में महापौर योगेश ताम्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। कोलगवां थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ की गई है। मामला 28 जनवरी का है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक ने महापौर के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आरोपी की पहचान की। आरोपी का नाम योगेश कुशवाहा बताया गया है, जो सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची और उसे हिरासत में लिया। रविवार शाम को उसे सतना लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को चेतावनी देकर नोटिस जारी किया गया है।



Source link