MP Board 10th-12th Result: छात्रों का इंतजार खत्म! जल्द होगा रिजल्ट का ऐलान, यहां जानें पू

MP Board 10th-12th Result: छात्रों का इंतजार खत्म! जल्द होगा रिजल्ट का ऐलान, यहां जानें पू


Last Updated:

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) एमपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर सकता है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Zoom

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक जरूरी खबर है. मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) जल्द ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट ऐलान कर सकता है. जानकारी के अनुसार, लगभग 90% कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते तक रिजल्ट जारी हो सकता है. रिजल्ट आने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ (Date of Birth) डालनी होगी. ज्यादा जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

परीक्षा कब हुई थी?
10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक हुई थीं.
12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं.
इन परीक्षाओं में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था.

पास होने के लिए क्या जरूरी है?
10वीं और 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है.
अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में कम अंक आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा.
अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है, तो वह रीचेकिंग (कॉपी दोबारा जांच) के लिए आवेदन कर सकता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link