Last Updated:
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में एक स्मारक पट्टिका (memorial plaque) का अनावरण करेंगे. यह हादसा उस वक्त हुआ था जब फ्रेंचाइजी अपनी पहली आईपीएल खिताबी जीत का जश्न मना रही थी.
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों सम्मान देंगे
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 सीजन की मेहनत के बाद पिछले साल ट्रॉफी को जीता. ये जीत का जश्न टीम के लिए तब मातम में बदल गया जब विक्ट्री परेड में टीम के फैंस की भगदड़ मची. इसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. अब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में एक स्मारक पट्टिका (memorial plaque) का अनावरण करेंगे. यह हादसा उस वक्त हुआ था जब फ्रेंचाइजी अपनी पहली आईपीएल खिताबी जीत का जश्न मना रही थी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पट्टिका स्टेडियम के एंट्री गेट पर लगाई गई है. इसके अलावा जिन 11 लोगों की जान गई थी, उनकी याद में 11 सीटें हमेशा के लिए रिजर्व रहेंगी. इन सीटों को आईपीएल या अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नहीं बेचा जाएगा. इस क्षेत्र को सम्मान के तौर पर अलग रखा जाएगा. KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने पुष्टि की कि पट्टिका लगाई जा चुकी है, लेकिन सीटें आरक्षित करने की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया.
प्रसाद ने कहा, “उस दुखद घटना के बारे में सोचना भी दर्दनाक है. लेकिन हम काफी समय से प्रबंधन समिति और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ स्मारक को लेकर चर्चा कर रहे थे. सभी ने मिलकर महसूस किया कि उन 11 लोगों की याद को सम्मान देना जरूरी है. हम किसी का दर्द ताजा नहीं करना चाहते, बल्कि उन्हें याद रखना चाहते हैं. इसी वजह से हमने उन क्रिकेट प्रशंसकों की याद में एक शिलालेख लगाने का फैसला किया, जिनकी जान दुखद रूप से चली गई.”
मैच शुरू होने से पहले श्रद्धांजलि
मैदान पर मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा और पीड़ितों के नाम स्टेडियम के अंदर दिखाए जाएंगे. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी, जब डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी.
इस बीच, सोमवार को स्टेडियम में सार्वजनिक कार्यक्रमों की सुरक्षा और तैयारियों को परखने के लिए एक मॉक ड्रिल की गई. गुरुवार को एक और बड़ी ड्रिल की योजना है, जिसमें करीब 500 वॉलंटियर्स मैच-डे का अनुभव दोहराएंगे.
कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति ने हाल ही में स्टेडियम का गहन निरीक्षण करने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल 2026 के मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी दे दी है. आरसीबी अपने सात में से पांच घरेलू मैच इसी मैदान पर खेलेगी, जबकि दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में होंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें