मऊगंज में अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, चार घायल: भैंसहई के पास हादसा, भीर गांव से भैंसहई जा रहा था परिवार – Mauganj News

मऊगंज में अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, चार घायल:  भैंसहई के पास हादसा, भीर गांव से भैंसहई जा रहा था परिवार – Mauganj News




मऊगंज एक बोलेरो वाहन रास्ते में चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह की है। यह दुर्घटना भैंसहई के पास हुई। दरअसल, वाहन नईगढ़ी क्षेत्र के भीर गांव से भैंसहई की ओर जा रहा था। हादसे में एक परिवार के 4 लोग घायल हादसे में रविता यादव, केदार यादव, रामवती यादव और बृजेश यादव घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मदद की और आपातकालीन सेवा डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के पायलट प्रवेश चतुर्वेदी और कांस्टेबल अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। डायल 112 टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल इसके बाद, सभी घायलों को डायल 112 वाहन से सीधे सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस की समय पर मिली सहायता से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।



Source link